IPL 2026 : CSK पर जीत के बाद ईशान का बयान- यंग बॉलर्स कमाल के, हमें और बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम (Photo: PTI)
IPL 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद अपनी युवा गेंदबाजी लाइनअप की खूब तारीफ की, लेकिन साथ ही शॉट सिलेक्शन सुधारने की सलाह भी दी.
IPL 2026 : सनराइजर्स के कप्तान ईशान किशन ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर जीत के बाद कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी, लेकिन टीम को 30-40 रन और बनाने चाहिए थे. उनके मुताबिक, स्कोर थोड़ा कम रह गया था.
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी उतनी अच्छी नहीं रही
सनराइजर्स हैदराबाद को अच्छी शुरुआत मिली, जहां अभिषेक शर्मा ने 59 रन बनाए. लेकिन इसके बाद टीम संभल नहीं पाई. सीएसके के गेंदबाजों, खासकर जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी की. अभिषेक और हेनरिक क्लासेन (59 रन) के अलावा बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए. पूरी टीम 9 विकेट पर 194 रन ही बना सकी और बाकी बल्लेबाजों ने सीएसके के सामने घुटने टेक दिए.
यह भी पढ़ें : CSK vs SRH: सीएसके की हार का सिलसिला जारी, अब SRH ने 10 रन से हराया
जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन ही बना सकी और उसे चौथी हार का मुंह देखना पड़ा. उसके लिए मैथ्यू शॉर्ट 34 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे.
हम प्वाइंट टेबल की तरफ नहीं देख रहे : ईशान किशन
किशन ने गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि जब आपके पास युवा गेंदबाज होते हैं तो यह शानदार होता है क्योंकि वे अपने नये प्लान के साथ आते हैं. उन्होंने कहा कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी और हम 30-40 रन पीछे रह गए. हमें और बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थे. हम प्वाइंट टेबल की तरफ नहीं देख रहे हैं क्योंकि यह लंबा टूर्नामेंट है. हम एक समय में एक ही मैच के बारे में सोच रहे हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम छह अंक लेकर तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




