RR vs CSK: 20 ओवर नहीं खेल पाई चेन्नई, 127 रन पर ऑलआउट हुई टीम

Published by : Aditya Kumar Varshney Updated At : 30 Mar 2026 9:42 PM

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स की टीम, Pic- PTI

RR vs CSK: आईपीएल 2026 का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. सीएसके की टीम 20 ओवर पूरे होने से पहले ही 127 रन पर सिमट गई. यह आईपीएल 2026 का पहला ऑलआउट रहा. राजस्थान के लिए नांद्रे बर्गर को 2 विकेट मिले.

विज्ञापन

RR vs CSK: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च को हो चुका है. आज गुवहाटी में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं. राजस्थान की टीम ने टॉस जीतकर शानदार बॉलिंग की. उन्होंने चेन्नई की टीम को 127 रन पर रोक दिया. इसके साथ ही सीएसके की ओर से जेमी ओवरटन ने सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली. वहीं राजस्थान के लिए आर्चर, बर्गर और जडेजा ने 2-2 विकेट चटकाए.

RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स को मिला 128 रन का टारगेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम को 14 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा. संजू सैमसन 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद से लगातार सीएसके के विकेट गिरते रहे और पहले पावरप्ले में चार विकेट खोकर 41 रन बनाए थे. चेन्नई की टीम 19.4 ओवर में 127 रन पर ढेर हो गई.

सीएसके की ओर से जेमी ओवरटन ने 36 गेंदों में सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और 2 छक्के लगाए. ओवरटन की पारी के चलते ही चेन्नई की टीम 100 रन के स्कोर को पार कर पाई. वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए नांद्रे बर्गर ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट चटकाए. इसके अलावा रवींद्र जडेजा को तीन ओवर में 18 रन देकर दो विकेट मिले, वहीं जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट निकाले.

RR vs CSK: दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

RR की प्लेइंग 11:- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा.

CSK की प्लेइंग 11:- संजू सैमसन, रितुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा (डब्ल्यू), जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद.

RR vs CSK: रितुराज और रियान पराग का बयान

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने वाले कप्तान रियान पराग ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी कर रहे हैं. यहां काफी बारिश हुई है. पिच पर कुछ नमी रहने वाली है. इसके आगे उन्होंने कहा कप्तानी करना अच्छा लग रहा है, सपोर्ट बहुत शानदार रहा है. उम्मीद है कि हमारे लिए यह अभियान अच्छा रहेगा. लक्ष्य चैंपियनशिप जीतना है. हमने टीम में कई स्मार्ट क्रिकेटरों को शामिल करने की कोशिश की है.

वहीं रितुराज गायकवाड़ ने कहा कि हले गेंदबाजी करने का फैसला एकदम स्पष्ट था. फिर भी, हम सकारात्मक शुरुआत करना चाहेंगे. आपने देखा कि पिछला साल (आईपीएल 2025) हमारे लिए कैसा रहा था. हम एक रणनीति के साथ ऑक्शन में गए थे. अब उम्मीद करते हैं कि सब कुछ बहुत अच्छा रहे.

ये भी पढ़ें-

RR vs CSK: क्या बारिश बनेगी राजस्थान और चेन्नई मैच में विलेन? जानें मौसम और पिच का हाल

रोहित शर्मा का 2.0 अवतार, KKR के खिलाफ हिटमैन की बैटिंग के मुरीद हुए अनिल कुंबले

‘उसे हमेशा अटैक करना पसंद है’, वैभव सूर्यवंशी के कोच ने IPL 2026 से पहले खोला राज

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola