ePaper

IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल फीस में भारी कटौती! पूरे टूर्नामेंट के लिए मिले इतने रुपये

Updated at : 21 Mar 2025 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
MS Dhoni

MS Dhoni

IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल 2025 की प्राइस मनी में भारी कटौती हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें पिछले सीजन की तुलना में कम कीमत पर रिटेन किया. जानिए धोनी की आईपीएल नीलामी से जुड़ी पूरी डिटेल, उनकी अब तक की कमाई और CSK के लिए उनका सफर.

विज्ञापन

IPL 2025: अपने दोस्तों और प्रशंसकों के बीच माही और कैप्टन कूल के नाम से महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को 2007 में आईसीसी टी20 विश्व कप, 2011 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जिताई. उन्होंने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलना जारी रखा है. आईपीएल 2025 यानी आईपीएल के 18वें सीजन में उनकी प्राइस मनी में भारी कटौती की गई. इस साल के टूर्नामेंट के लिए 2024 में खेले गए आईपीएल के 17वें सीजन के मुकाबले उनकी प्राइस मनी में करीब 11 करोड़ रुपये की कटौती कर दी गई.

2008 के आईपीएल में धोनी पर सबसे ऊंची बोली

महेंद्र सिंह धोनी ने 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ अपनी पहचान बनाई है. धोनी को सीएसके ने 2008 की नीलामी में 1.5 मिलियन डॉलर (करीब 6 करोड़ रुपये) में खरीदा था, जो उस समय की सबसे ऊंची बोली थी. धोनी ने 2008 से 2015 तक सीएसके के लिए खेला और टीम को तीन आईपीएल खिताब (2010, 2011, 2018) दिलाए. हालांकि, 2016 और 2017 में सीएसके पर दो साल का प्रतिबंध लगने के कारण धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (आरपीएस) के लिए खेले. आरपीएस ने उन्हें 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा था.

2018 में 15 करोड़ में किए गए थे रिटेन

2018 में सीएसके की वापसी के बाद, धोनी फिर से टीम के साथ जुड़े और उन्हें 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया. यह राशि 2018 से 2021 तक बरकरार रही. 2022 में मेगा नीलामी से पहले सीएसके ने धोनी को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया, जो पिछले सीजन की तुलना में 3 करोड़ रुपये की कटौती थी. 2023 और 2024 में भी उन्हें इसी राशि पर रिटेन किया गया. आईपीएल के अलावा, धोनी ने 2004 से 2019 तक भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेला. उन्होंने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, लेकिन वनडे और टी20 में खेलना जारी रखा. 2019 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. वर्तमान में, धोनी केवल आईपीएल में सक्रिय हैं और अन्य किसी प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट में हिस्सा नहीं लेते.

इसे भी पढ़ें: डॉलर के सामने दहाड़ रहा रुपया, 6 दिनों में 123 पैसे हुआ मजबूत

धोनी की कप्तानी में सीएसके ने जीते पांच आईपीएल खिताब

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल खिताब जीते हैं. उनकी नेतृत्व क्षमता और खेल कौशल ने उन्हें आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक बनाया है.

इसे भी पढ़ें: मुकेश अंबानी के एंटीलिया से भी भव्य महल में रहती हैं ये महिला, राजशाही ठाठ-बाट भी कम नहीं

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola