मुझे मिचेल स्टार्क नहीं बनना...आखिरी लम्हों में मैच बचाने वाले आवेश खान ने क्यों कही ऐसी बात?

Updated:
विज्ञापन

Avesh Khan statement post LSG vs RR match. Image: Screengrab

IPL 2025 LSG vs RR Avesh Khan Statement: आईपीएल 2025 के 36वें मुकाबले में आवेश खान ने 3 विकेट लेकर लखनऊ सुपर जाएंट्स को रोमांचक जीत दिलाई और अंतिम ओवर में 9 रन बचाए. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के बाद आवेश ने अपनी रणनीति और आखिरी गेंद पर हाथ में लगी चोट पर बात की.इसी दौरान जब उनकी स्टार्क से तुलना की गई तो उन्होंने शानदार जवाब दिया.

विज्ञापन

IPL 2025 LSG vs RR Avesh Khan Statement: आईपीएल 2025 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ रोमांचक जीत में आवेश खान छाए रहे. आवेश ने 181 रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए और अंतिम ओवर में राजस्थान को दो रन से हार झेलने पर मजबूर कर दिया. अंतिम ओवर में नौ रन का सफलतापूर्वक बचाव करने वाले लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज आवेश खान ने मैच के बाद कहा कि अंतिम गेंद पर गेंद लगने के बावजूद उनका हाथ अब ठीक है. हालांकि इसी दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अंदर के मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को बाहर लाने की कोशिश करेंगे, इस पर आवेश ने शानदार जवाब दिया. 

यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया और 2 रन की इस हार के साथ राजस्थान की लगातार हार का सिलसिला जारी रहा. पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में आवेश ने कहा, “मेरा हाथ अब ठीक है. मुझे लगा कि मैंने इसे तोड़ दिया है, मेरी हड्डी में चोट लगी है, इसलिए मैं जश्न नहीं मना सका.” इसके बाद मुरली कार्तिक ने आवेश से पूछा कि शायद आप अपने अंदर के मिचेल स्टार्क को लेने वाले हैं. इस पर आवेश ने कहा, “नहीं मैं मिचेल स्टार्क नहीं बनना चाहता, मैं सिर्फ एक अच्छा आवेश खान बनना चाहता हूं. यॉर्कर मेरी ताकत है और मैं इसे निष्पादित करने की कोशिश करता हूं. अगर मैं स्पष्टता के साथ गेंदबाज़ी करता हूं, तो मैं इसे अच्छी तरह से अंजाम दे सकता हूं. मैं स्कोरकार्ड को देखकर गेंदबाजी नहीं करता.” Avesh Khan Response over Comparison with Mitchell Starc.

उन्होंने आगे कहा, “मैं पहली तीन गेंदों पर बाउंड्री नहीं देना चाहता था और मुझे पता था कि बल्लेबाज़ दबाव में होंगे. जब मिलर ने कैच छोड़ा और सिर्फ चार रन की जरूरत बची थी, तो मेरे दिमाग में थोड़े संदेह आ गए थे, एक बाहरी या अंदरूनी किनारा भी बाउंड्री के लिए जा सकता था. तब मैंने खुद से कहा कि मिडल लेग पर यॉर्कर डालो. मैं टीम के बारे में सोचता हूं, बस मैच जीतना चाहता था. यह एक बड़ा टूर्नामेंट है और मैं आगे भी इसी तरह की गेंदबाजी करने की कोशिश करूंगा.”

LSG vs RR मैच का हाल

मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. एडेन मार्करम (66 रन, 5 चौके, 3 छक्के), आयुष बडोनी (50 रन, 5 चौके, 1 छक्का) और अब्दुल समद (10 गेंदों में नाबाद 30 रन, 4 छक्के) की दमदार पारियों की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 180/5 का स्कोर खड़ा किया. राजस्थान के लिए वानिंदु हसरंगा ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की और 31 रन देकर दो विकेट झटके. राजस्थान को मुकाबला जीतने के लिए 181 रनों की जरूरत थी.

लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू कर रहे वैभव सूर्यवंशी (20 गेंदों में 34 रन, 2 चौके, 3 छक्के) के साथ पहले विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी की. इसके बाद यशस्वी ने कप्तान रियान पराग (26 गेंदों में 39 रन, 3 चौके, 2 छक्के) के साथ 62 रन जोड़े और खुद 52 गेंदों में 74 रन (5 चौके, 4 छक्के) बनाए. हालांकि अंतिम ओवर में जब 9 रन की ज़रूरत थी, तो आवेश खान (3/37) ने ध्रुव जुरेल और शुभम दुबे के खिलाफ शानदार गेंदबाज़ी की और टीम को 2 रन से जीत दिलाई. आवेश खान को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

‘हम मैच में पीछे थे, लेकिन…’ ऋषभ पंत ने बताया कैसे जीती LSG, इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट

जीत के बावजूद सजा मिली, शुभमन गिल पर इस गलती से लग गया लाखों का जुर्माना

कैसे हारा राजस्थान? रियान पराग को ‘समझ ही नहीं आया’, इस गेंदबाज पर फोड़ दिया ठीकरा

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola