जीत के बावजूद सजा मिली, शुभमन गिल पर इस गलती से लग गया लाखों का जुर्माना
Shubman Gill walks off the ground after his dismissal. Image: PTI
IPL 2025 GT vs DC, Shubman Gill Fined: आईपीएल 2025 के 35वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया. हालांकि जीत के बावजूद कप्तान शुभमन गिल पर धीमी ओवर गति के कारण ₹12 लाख का जुर्माना लगाया गया.यह इस सीजन में GT का पहला ओवर रेट उल्लंघन था, जो आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत आता है.
IPL 2025 GT vs DC, Shubman Gill Fined: आईपीएल 2025 के 35वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शानदार मुकाबला खेला गया. इस मैच में गुजरात के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए सात विकेट से जीत हासिल की. हालांकि जीत की खुशी में एक दाग लग गया. गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल पर उनकी टीम द्वारा आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ शनिवार को अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है. यह इस सीजन में गुजरात टाइटंस का पहला ऐसा अपराध था.
आईपीएल की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, “गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर उनकी टीम द्वारा अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच नंबर 35 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है. चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, इसलिए गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.”
गिल इस सीजन में यह सजा और जुर्माना झेलने वाले छठवें कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले हार्दिक पांड्या, रियान पराग, ऋषभ पंत, रजत पाटीदार और संजू सैमसन यह जुर्माना झेल चुके हैं. हालांकि यह उनका पहली गलती थी, इसलिए केवल 12 लाख रूपये का जुर्माना लगा है. गिल इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और केवल 7 रन बना सके, हालांकि उनकी टीम ने जीत जरूर हासिल की.
IPL 2025 GT vs DC मैच का हाल
204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने 19.2 ओवर में राहुल तेवतिया के दो गेंदों पर चौके और छक्के की मदद से मैच सात विकेट से जीत लिया. हालांकि इस जीत के हीरो रहे जोस बटलर, जिन्होंने 54 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के लगाए और DC के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की. बटलर ने पहले बी. साई सुदर्शन के साथ 60 रन और फिर शेरफेन रदरफोर्ड के साथ 119 रन की साझेदारी कर टीम की जीत की नींव रखी. यह पहली बार था जब गुजरात ने आईपीएल इतिहास में 200 से ज्यादा रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया.
दिल्ली कैपिट्स इस सीजन शानदार खेल दिखा रही है. यह पहली बार हुआ कि उसके खिलाफ किसी टीम द्वारा पहली बार किसी टीम ने 200+ रन बनाए. गुजरात की गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने 41 रन देकर 4 विकेट झटके. इसके अलावा सिराज, अरशद खान, इशांत शर्मा और साई किशोर को एक-एक सफलता मिली. आईपीएल 2022 की विजेता गुजरात टाइटंस अब सात मैचों में 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच चुकी है. अगला मुकाबला वे रविवार को कोलकाता में केकेआर के खिलाफ खेलेंगे.
कैसे हारा राजस्थान? रियान पराग को ‘समझ ही नहीं आया’, इस गेंदबाज पर फोड़ दिया ठीकरा
उम्र ही नहीं छक्का भी ऐतिहासिक, वैभव सूर्यवंंशी ने पहली ही बाल पर बनाया रिकॉर्ड
IPL 2025 के आधे मैच समाप्त, प्लेऑफ की रेस में ये चार टीमें आगे, धुरंधरों का हाल बेहाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










