ePaper

कैसे हारा राजस्थान? रियान पराग को ‘समझ ही नहीं आया’, इस गेंदबाज पर फोड़ दिया ठीकरा

Updated at : 20 Apr 2025 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
Riyan Parag

Riyan Parag Statement post RR vs LSG match. Image: Social Media/X

IPL 2025 RR vs LSG, Riyan Parag Statement Post Match: जयपुर में खेले गए आईपीएल 2025 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को लखनऊ सुपर जायंट्स से 2 रन से करीबी हार मिली. 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स 178 रन ही बना सके. संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में रियान पराग ने टीम की कमान संभाली. मैच के बाद पराग ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि कुछ गेंदों ने मुकाबला पलट दिया.

विज्ञापन

IPL 2025 RR vs LSG, Riyan Parag Statement Post Match: आईपीएल 2025 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबला हुआ. जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान को बेहद नजदीकी हार का सामना करना पड़ा. एलएसजी के 180 रन के जवाब में रॉयल्स 178 रन बनाकर केवल 2 रन से मैच गंवा बैठे. इस मैच में नियमित कप्तान संजू सैमसन उपलब्ध नहीं थे, उनकी जगह टीम की कमान रियान पराग ने संभाली. राजस्थान रॉयल्स के कार्यवाहक कप्तान रियान पराग यह समझ नहीं पाए कि उनकी टीम से आखिर गलती कहां हुई, जबकि वे मुकाबले में 18वें-19वें ओवर तक पूरी तरह बने हुए थे. उन्होंने माना कि कुछ गेंदों ने उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ यह मुकाबला हरवा दिया और उन्होंने इस सीजन की अपनी चौथी लगातार हार का दोष खुद पर लिया.

राजस्थान की यह हार दिल तोड़ने वाली रही, क्योंकि वे शुरू से ही मुकाबले पर हावी थे. 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वे जीत से केवल नौ रन दूर थे, लेकिन अंत में यह मैच उनके हाथ से निकल गया. लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने अनुभवी तेज गेंदबाज आवेश खान पर भरोसा जताया और उन्हें आखिरी ओवर की जिम्मेदारी सौंपी. आवेश ने शानदार यॉर्कर डालते हुए राजस्थान की कमजोर कड़ी पर वार किया और आखिरी ओवर में नौ रन का बचाव कर लखनऊ को रोमांचक जीत दिलाई.

समझ ही नहीं आ रहा क्या गलत किया- रियान पराग

मैच के बाद जहां पंत मुस्कराते नजर आए, वहीं पराग खुद से सवाल करते दिखे. उन्होंने कहा कि उन्हें 19वें ओवर में ही मैच खत्म कर देना चाहिए था. मैच के बाद पराग ने कहा, “इमोशंस को प्रोसेस करना थोड़ा मुश्किल है, समझ नहीं आ रहा कि हमने क्या गलत किया. हम 18वें-19वें ओवर तक मुकाबले में थे. शायद मुझे 19वें ओवर में मैच खत्म कर देना चाहिए था, मैं खुद को दोष देता हूं. हमें 40 ओवर तक एकजुट होकर खेलना होगा, तभी जीत मिल सकती है.’

पराग ने कहा कि सुपर जाइंट्स की पारी का आखिरी ओवर दुर्भाग्यपूर्ण था जिसमें 27 रन बने. पराग ने कहा, ‘‘गेंदबाजी अच्छी रही, बस आखिरी ओवर थोड़ा दुर्भाग्यपूर्ण रहा. मुझे लगा कि हम उन्हें 165-170 पर रोक सकते थे. हमने 20 रन अधिक दे दिए लेकिन हमें लक्ष्य को हासिल करना चाहिए था.’’

गेंदबाजी ठीक थी बस आखिरी ओवर पड़ गया भारी

राजस्थान एक समय जीत से सिर्फ 25 रन दूर था और सेट बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और रियान पराग क्रीज पर मौजूद थे. लेकिन आवेश ने 18वें ओवर में दोनों को आउट कर मैच का रुख पलट दिया. राजस्थान की पारी लड़खड़ा गई और वे 2 रन से हार गए. राजस्थान की किस्मत पहली पारी के आखिरी ओवर में भी पलटी, जब संदीप शर्मा ने चार छक्के खाकर लखनऊ को 180/5 तक पहुंचा दिया.  इस पर पराग ने कहा, “संदीप भाई भरोसेमंद हैं, ये उनका बस एक खराब दिन था. समद ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. हमें वो लक्ष्य हासिल करना चाहिए था. आज विकेट में कोई दिक्कत नहीं थी, सब कुछ सही था. हम मुकाबले में थे, लेकिन आईपीएल में कुछ गेंदें ही हार और जीत का फर्क बना देती हैं.”

RR vs LSG मैच का हाल

सुपर जाइंट्स के 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की 52 गेंद में चार छक्कों और पांच चौकों से 74 रन की पारी की बदौलत रॉयल्स की टीम एक समय दो विकेट पर 156 रन बनाकर बेहद मजबूत स्थिति में थी लेकिन आवेश खान (37 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी की. आवेश ने 18वें ओवर में जायसवाल और पराग दोनों को आउट करके मैच का रुख सुपर जाइंट्स के पक्ष में मोड़ा. अंतिम ओवर में 9 रन की जरूरत थी, लेकिन रॉयल्स के बल्लेबाज केवल 6 रन ही बना सके और उनकी पूरी पारी पांच विकेट पर 178 रन ही बना सकी.

इससे पहले लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से एडेन मारक्रम की 45 गेंद में तीन छक्कों और पांच चौकों से 66 रन की पारी और आयुष बडोनी (50 रन, 34 गेंद, पांच चौके, एक छक्का) के साथ चौथे विकेट की उनकी 76 रन की साझेदारी की बदौलत पांच विकेट पर 180 रन बनाए. अब्दुल समद (नाबाद 30, 10 गेंद) ने पारी के अंतिम ओवर में संदीप शर्मा (51 रन पर एक विकेट) पर चार छक्कों से 27 रन जोड़े. इस जीत के बाद लखनऊ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है. 

उम्र ही नहीं छक्का भी ऐतिहासिक, वैभव सूर्यवंंशी ने पहली ही बाल पर बनाया रिकॉर्ड

IPL 2025 के आधे मैच समाप्त, प्लेऑफ की रेस में ये चार टीमें आगे, धुरंधरों का हाल बेहाल

आउट होने के बाद रोने लगे वैभव सूर्यवंशी! एतिहासिक डेब्यू और छक्का लगाने यूं छलके आंसू

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola