ePaper

हाय रे! रोहित शर्मा, पहले कप्तानी छिन गई, फिर इंपैक्ट प्लेयर बनाया, अब टीम से ही कर दिया बाहर

Updated at : 04 Apr 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2025 LSG vs MI: Rohit Sharma

IPL 2025 LSG vs MI: Rohit Sharma

IPL 2025 LSG vs MI: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में काफी खराब दौर से गुजर रहे हैं. 2025 सीजन के तीन शुरुआती मुकाबलों में खराब फॉर्म से जूझ रहे इस सलामी बल्लेबाज को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में बाहर कर दिया गया है. इससे पहले वाले मैच में रोहित शुरुआती एकादश का हिस्सा नहीं थे. उन्हें इंपेक्ट प्लेयर के रूप में खिलाया गया था.

विज्ञापन

IPL 2025 LSG vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मैच नंबर 16 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को ड्रॉप कर दिया है. इससे पहले वाले मुकाबले में टीम में रोहित शर्मा पहले एकादश का हिस्सा नहीं थे और वह इंपैक्ट प्लेयर के रूप में केवल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए थे. कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और यह बताया कि रोहित के घुटने में चोट लग गई है और वह आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं. हालांकि, मैच के दौरान रोहित को डग आउट में बैठे देखा गया. Rohit Sharma dropped by Mumbai Indians for match against Lucknow Super Giants

चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं रोहित शर्मा

टॉस जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा कि रोहित को नेट्स में घुटने पर चोट लगी है और इसलिए वह शुक्रवार के खेल के लिए उपलब्ध नहीं हैं. रोहित की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर राज अंगद बावा को मुंबई इंडियंस ने डेब्यू करने का मौका दिया है. बावा इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट लेने और भारत को 2022 अंडर 19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप फाइनल जीतने के लिए सुर्खियों में आए थे. चंडीगढ़ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले बावा त्रिलोचन सिंह के पोते हैं, जिन्होंने 1948 के लंदन ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के लिए गोल्ड मेडल जीता था. उनके पिता सुखविंदर बावा चंडीगढ़ में एक प्रमुख क्रिकेट कोच हैं और उन्होंने राज को क्रिकेट की पहली शिक्षा दी है.

टॉस जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा, ‘यह एक ताजा विकेट लग रहा है. मुझे नहीं पता कि यह कैसे खेलेगा. यह एक अच्छा ट्रैक लग रहा है. बाद में ओस आ सकती है. मैंने सोचा कि लक्ष्य का पीछा करना बेहतर होगा. हम यहां अच्छा क्रिकेट खेलने आए हैं. हम इसी बारे में बात कर रहे हैं. सही योजनाओं पर टिके रहना चाहिए और समझदारी से काम लेना चाहिए. बहुत सारे रन बन रहे हैं. शुक्रवार का मैच पिच नंबर छह पर खेला जा रहा है. यह काली मिट्टी से बनी है. चौकोर बाउंड्री क्रमशः 66 मीटर और 73 मीटर की है, जबकि लंबी सीधी बाउंड्री 78 मीटर की है.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन) : एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश दीप, आवेश खान
इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट : रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, एम सिद्धार्थ, आकाश सिंह.
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन) : विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विग्नेश पुथुर.
इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट : तिलक वर्मा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, कर्ण शर्मा.

ये भी पढ़ें…

‘खुद को लॉर्ड बोल रहा है’, रोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर की हंसी-ठिठोली इंटरनेट पर वायरल

CSK इस बवाल खिलाड़ी को करेगा टीम में शामिल, लगातार हार के बाद होगा रणनीति में बदलाव

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola