ePaper

क्रीज पर खड़े रह गए एमएस धोनी और 50 रन से हार गया CSK, आरसीबी ने तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड

Updated at : 29 Mar 2025 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2025 CSK vs RCB

IPL 2025 CSK vs RCB: Virat Kohli being congratulated by MS Dhoni after win

IPL 2025 CSK vs RCB: शुक्रवार को आईपीएल 2025 के लीग मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को अपने ही मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा. दुनिया के बेस्ट फिनिशर माने जाने वाले एमएस धोनी क्रीज पर मौजूद थे और उन्होंने पूरा प्रयास किया लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए.

विज्ञापन

IPL 2025 CSK vs RCB: शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मैच नंबर 8 में चेन्नई सुपर किंग्स को अपने ही घर में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु से करारी हार का सामना करना पड़ा. ये 17 साल में पहली बार है जब सीएसके को अपने घर में आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा है. सबसे बड़ी बात यह है कि जिस समय सीएसके रन का पीछा करते हुए हारा उस समय दुनिया के सबसे बड़े फिनिशर माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर मौजूद थे. उन्होंने 16 गेंद पर नाबाद 30 रनों की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए.

17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

आरसीबी ने शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में सीएसके को 50 रनों से हराकर 17 साल से इस मैदान पर कोई भी मैच नहीं जीतने सिलसिला तोड़ दिया. आरसीबी की इस मैदान पर यह केवल दूसरी जीत है. इससे पहले आईपीएल 2008 में आरसीबी ने चेपॉक में जीत दर्ज की थी. कप्तान रजत पाटीदार ने 32 गेंदों पर 51 रनों की पारी और बाद में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से यह संभव हो सका.

टिम डेविड ने लगातार तीन गेंद पर लगाया छक्का

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद आरसीबी ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 196 रन बनाए. फिल साल्ट (16 गेंदों पर 32) और देवदत्त पडिक्कल (14 गेंदों पर 27) ने भी महत्वपूर्ण पारियां खेली. अंत में टिम डेविड के कैमियो (8 गेंदों पर नाबाद 22 रन, जिसमें छक्कों की हैट्रिक शामिल थी) ने भी आरसीबी की मदद की. सीएसके के लिए नूर अहमद ने 36 रन देकर 3 विकेट चटकाए. आरसीबी की कसी हुई और अनुशासित गेंदबाजी के कारण सीएसके कभी भी लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई.

जोस हेजलवुड ने की कमाल की गेंदबाजी

जोश हेजलवुड ने 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि यश दयाल और लियाम लिविंगस्टोन ने भी दो-दो विकेट चटकाए. 197 के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके शुरुआत में ही लड़खड़ा गई. रचिन रवींद्र को छोड़कर उसके शीर्ष के 4 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए. रचिन ने 31 गेंद पर 41 रन बनाए. जडेजा ने बाद में 19 गेंद पर 25 रनों की पारी खेली. एमएस धोनी क्रीज पर नाबाद रहे र 16 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौके की मदद से 30 रन बनाए.

अंक तालिका में बड़ा बदलाव

इस हार ने चेन्नई सुपर किंग्स को अंक तालिका में सातवें नंबर पर पहुंचा दिया, जबकि जीत ने विराट कोहली के आरसीबी को टॉप पर लाकर खड़ा कर दिया. दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम है, जिसने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर उसे टॉप से हटाया था. पंजाब किंग्स भी एक जीत के साथ तीसरे नंबर पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स चौथे नंबर पर है. पहले ही मैच में तबाही मचाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पांचवें नंबर पर लटक गई है.

ये भी पढ़ें…

IPL 2025: रीशेड्यूल हुआ कोलकाता और लखनऊ का मुकाबला, नोट कर ले नई तारीख और समय

Watch Video: बिजली से तेज है धोनी का हाथ, साल्ट देख रहे थे आगे ड्रेसिंग रूम से आ गया बुलावा

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola