ePaper

Watch Video: बिजली से तेज है धोनी का हाथ, साल्ट देख रहे थे आगे ड्रेसिंग रूम से आ गया बुलावा

Updated at : 29 Mar 2025 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
CSK vs RCB

CSK vs RCB

CSK vs RCB: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में फिर एक बार महेंद्र सिंह धोनी का जलवा देखने को मिला है.

विज्ञापन

CSK vs RCB: आईपीएल 2025 का सबसे धमाकेदार मुकाबला चल रहा है. विराट कोहली और धोनी आमने सामने हैं. एक बार फिर सभी को धोनी के बिजली सी फुर्ती देखने को मिली है. शानदार फॉर्म में चल रहे फिल साल्ट को पलक झपकते ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. धोनी के इस स्टमपिंग की चर्चा फिर तेज हो गई है.

फिल साल्ट सीएसके के लिए मुसीबत बन रहे थे लेकिन अश्विन के गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने ऐसी फुर्ती दिखाई की सब दंग रह गए. आपको याद होगा की ऐसी ही फुर्ती धोनी ने मुंबई इंडियन के खिलाफ सूर्यकुमार यादव को स्टमपिंग करते हुए दिखाई थी. पूरी दुनिया उनकी कायल हो गई थी. धोनी अभी 43 वर्ष के हो गए हैं.

मुंबई के खिलाफ भी दिखा था धोनी का जलवा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टंप के पीछे अपने सनसनीखेज प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं और यह उनकी प्रतिभा का एक और उदाहरण था. मुंबई की पारी के 11वें ओवर के दौरान, सूर्यकुमार नूर अहमद की फ्लाइटेड डिलीवरी के शिकार हो गए. इससे पहले कि वह अपना बल्ला घुमा पाते, धोनी ने स्टंपिंग कर दी. धोनी की यह तेज स्टंपिंग शानदार थी और इसने प्रशंसकों और विशेषज्ञों दोनों को प्रभावित किया. उसमें उन्होंने चीते से फुर्ती दिखाई और बाज की तरह गेंद पर छपट्टा मारा.

आज का दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद

आरसीबी टीम: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola