IPL 2025 CSK vs MI: मुंबई इंडियंस (एमआई) के बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक के साथ दुर्भाग्यपूर्ण सूची में शामिल हो गए. वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए. रोहित (Rohit Sharma) ने यह अनचाहा रिकॉर्ड आईपीएल के ‘एल क्लासिको’ के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ चेपक स्टेडियम में दर्ज किया.
रोहित ने खलील अहमद की गति के खिलाफ तीन गेंदों तक संघर्ष किया और फिर मिड विकेट पर शिवम दूबे को कैच थमाकर अपना विकेट गंवा दिया. पूर्व कप्तान चार गेंदों पर शून्य पर आउट हो गए. इसके बाद मुंबई के विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया. रोहित का आईपीएल में 18वीं बार डक पर आउट हुए, जो मैक्सवेल और कार्तिक के बराबर है. वे दोनों भी इस लीग में 18 बार शून्य पर आउट हुए हैं. मैक्सवेल (Glenn Maxwell) जहां 134 मैचों की 129 पारियों में तो दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) 257 मैचों की 234वीं पारी में आउट हुए हैं. रोहित शर्मा ने अपने 258वें मैच में यह शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया. Rohit Sharma joins unwanted list of most ducks in IPL.
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी | मैच | पारी | शून्य पर आउट (डक) |
ग्लेन मैक्सवेल | 134 | 129 | 18 |
दिनेश कार्तिक | 257 | 234 | 18 |
रोहित शर्मा | 258 | 253 | 18 |
पीयूष चावला | 192 | 92 | 16 |
सुनील नरेन | 178 | 111 | 16 |
रशीद खान | 121 | 60 | 15 |
मनदीप सिंह | 111 | 98 | 15 |
मनीष पांडे | 171 | 159 | 14 |
अंबाती रायुडू | 204 | 187 | 14 |
हरभजन सिंह | 163 | 90 | 13 |
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में चैंपियंस की लड़ाई में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. MI अपने कप्तान हार्दिक पांड्या और शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना खेलने उतरी. पांड्या की अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव ने नेतृत्व की भूमिका संभाली, लेकिन चेन्नई की मांद में मुंबई की दाल नहीं गली.
आईपीएल 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी CSK को खलील अहमद (3/29) ने शानदार शुरुआत दिलाई, जिससे MI शुरुआती झटकों के साथ 36/3 पर सिमट गई. इसके बाद सूर्यकुमार यादव (29) और तिलक वर्मा (31) ने 51 रनों की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन नूर अहमद (4/18) की घातक गेंदबाजी ने मुंबई की पारी को 155/9 तक सीमित कर दिया.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK की शुरुआत खराब रही और राहुल त्रिपाठी (2) जल्दी आउट हो गए. हालांकि, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (53) और रचिन रविंद्र (65*) ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. मुंबई के युवा स्पिनर विग्नेश पुथुर (3/32) ने CSK की पारी में हलचल मचाने की कोशिश की, लेकिन अंत में रचिन और रवींद्र जडेजा (17) ने संयम बनाए रखा और 5 गेंद शेष रहते टीम को जीत दिला दी. CSK की इस जीत में गेंदबाजों और मध्यक्रम के बल्लेबाजों की अहम भूमिका रही, जिससे टीम ने एक बार फिर अपनी मजबूती साबित की.
रोहित शर्मा की जगह उतरा खिलाड़ी, थाम दीं थीं CSK की सांसें, फिर धोनी से मिली शाबाशी, Video
CSK की जीत के बाद रुतुराज ने खोले राज, क्यों उतरे नंबर 3 पर? कौन सा खिलाड़ी रहा X फैक्टर