ePaper

IPL 2024: हार्दिक पांड्या के समर्थन में उतरे टीम इंडिया के पूर्व स्टार, कप्तानी में बदलाव की बताई वजह

Updated at : 20 Apr 2024 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024, CSK vs MI: Hardik Pandya and Rohit Sharma

IPL 2024, CSK vs MI: Hardik Pandya and Rohit Sharma

IPL 2024: टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रोबिन उथप्पा हार्दिक पांड्या के समर्थन में उतर गए हैं. उन्होंने फैंस से अपनी की है कि हार्दिक को समर्थन की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रोहित शर्मा को सीनियर्स का समर्थन मिला था, वैसे ही हार्दिक को भी मिलनी चाहिए.

विज्ञापन

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 सीजन की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा फैसले करते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया. फ्रेंचाइजी को अपने इस फैसले की वजह से फैंस की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. आलम यह है कि हार्दिक को भी मैच के दौरान लगातार ट्रोल किया जा रहा है. यहां तक कि मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में भी उनके खिलाफ लगातार हूटिंग की गई. इन सबके बीच मुंबई का प्रदर्शन भी मौजूदा सीजन में औसत दर्जे का रहा है. टीम ने अपने सात में से केवल चार मैच जीते हैं. कई पूर्व क्रिकेटर अब चाहते हैं कि दर्शक हार्दिक का समर्थन करें. टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज रोबिन उथप्पा भी यही चाहते हैं.

IPL 2024: हार्दिक को समर्थन की जरूरत

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने कहा कि एमआई के सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों ने रोहित शर्मा का समर्थन किया था, जब उन्होंने 2013 में सीजन के बीच में रिकी पोंटिंग से कप्तानी संभाली थी. उन्होंने एक यूट्यूब वीडियो में कहा कि हार्दिक पंड्या उनकी खोज हैं. उन्होंने इसे अपने स्काउटिंग तरीकों के माध्यम से किया है. इसलिए वे मूल रूप से मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हैं. उन्होंने याद किया कि जब कप्तानी रोहित शर्मा को दी गई थी तो सीजन के बीच में रिकी पोंटिंग से ली गई थी.

IPL 2024: हार पर हार… हार पर हार! क्या रविवार को KKR के हाथों पर फिर हारेगी RCB?

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद की पारी में रिकॉर्ड की बाढ़, ट्रैविस हेड ने रचा इतिहास

IPL 2024: उथप्पा ने रोहित का दिया उदाहरण

उथप्पा ने कहा कि उस समय टीम के सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर , हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग ने रोहित का समर्थन किया था. उथप्पा ने आगे कहा कि पिछले तीन सालों में रोहित की बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों में ही गिरावट आई है. पिछले चार वर्षों में मैं बल्लेबाज रोहित शर्मा की क्षमता और महिमा पर कभी सवाल नहीं उठाऊंगा. लेकिन इसे फ्रेंचाइजी के नजरिए से देखें. उन्होंने 2020 में जीत हासिल की. और ​वे पिछली तीन बार से नहीं जीत पा रहे थे.

IPL 2024: मुंबई का औसत प्रदर्शन

रोहित ने 300 से कम रन बनाए (केवल एक बार). इसलिए एक बल्लेबाज के रूप में भी गिरावट देखने को मिली है. मैं सिर्फ आईपीएल की बात कर रहा हूं. उथप्पा ने इस बात पर जोर दिया कि हार्दिक को भी उसी प्रकार के समर्थन की जरूरत है, जैसा कि रोहित को मिला था. हार्दिक भी चीजों को देख और सुन रहे हैं. निश्चित रूप से उन्हें अच्छा नहीं लग रहा होगा. एथलीट का करियर काफी छोटा होता है. उन्हें दर्शकों से सपोर्ट की जरूरत होती है. आप एक ही बात के लिए बार-बार किसी को ट्रोल नहीं कर सकते. एमआई ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी पिछली जीत दर्ज की, जो 9 रन से हुई थी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola