ePaper

IPL 2024: साई किशोर ने शुभमन गिल की जमकर की तारीफ, कप्तानी को लेकर कह दी बड़ी बात

Updated at : 25 Mar 2024 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: Shubman Gill

IPL 2024: Shubman Gill

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने अपने नये कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में मुंबई इंडियंस पर 6 रनों से जीत दर्ज की. पहले मैच में मुंबई के नये कप्तान हार्दिक पांड्या पूरी तरह से फेल हो गए.

विज्ञापन

IPL 2024: गुजरात टाइटंस के स्पिनर आर साई किशोर ने कहा कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के मैच के दौरान किसी भी समय नहीं लग रहा था कि शुभमन गिल पहली बार टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. किशोर सहित गुजरात के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके अपनी टीम को 6 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. किशोर ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘शुभमन ने टीम की अच्छी तरह से अगुवाई की. ऐसा किसी भी समय नहीं लग रहा था कि वह पहली बार कप्तानी कर रहे हैं. यहां तक कि एक स्पिनर के रूप में मेरे लिए भी उन्होंने जो इनपुट दिए, वे शानदार थे.’

IPL 2024: गुजरात ने मुंबई को 6 रनों से हराया

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 168 रन बनाए और फिर मुंबई इंडियंस को 162 रन पर रोक दिया. किशोर ने कहा, ‘हमें लग रहा था कि हमने 10 रन कम बनाए हैं लेकिन पिछले दो वर्षों में हमें जिस तरह से तैयार किया गया है उसमें हम कभी हार नहीं मानने पर जोर देते हैं. हम जीतें या हारें, हम जिस तरह से खेलते हैं उस पर हमें गर्व होता है. हमने वास्तव में अच्छी प्रतिस्पर्धा की. मुख्य कोच आशीष नेहरा ने भी यही बात कही.’ शुभमन गिल ने बल्ले से भी 31 रनों का योगदान दिया.

IPL 2024: आशीष नेहरा ने कही यह बात

नेहरा ने कहा, ‘पिछले दो वर्षों में उन्होंने जो टीम संस्कृति तैयार की है उसका पूरा श्रेय उन्हें जाता है. हम केवल परिणाम के बारे में नहीं सोचते. हम प्रतिस्पर्धा करने और खेल में बने रहने पर ध्यान केंद्रित करते हैं.’ बल्लेबाजों के गैर जिम्मेदाराना प्रदर्शन के कारण मुंबई इंडियंस का आईपीएल में पहला मैच हारने का सिलसिला जारी रहा. दो साल में आईपीएल का पहला मैच खेल रहे जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए, जिसकी मदद से मुंबई इंडियंस ने गुजरात को छह विकेट पर 168 रन पर रोक दिया.

IPL 2024: बुमराह ने दिखाया दम

बुमराह के शानदार प्रदर्शन को हालांकि बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला. तिलक वर्मा और नये कप्तान हार्दिक पंड्या पूरी तरह से नाकाम रहे और मुंबई नौ विकेट पर 162 रन ही बना सकी. उसे आखिरी पांच ओवर में 43 रन चाहिए थे और उसके सात विकेट बाकी थे. मुंबई ने आईपीएल में आखिरी बार पहला मैच 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीता था. गुजरात की ओर से राशिद खान ने चार ओवर में 23 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. अनुभवी मोहित शर्मा ने 32 रन देकर दो विकेट लेते हुए विविधता से मैच का पासा पलट दिया. स्पेंसर जॉनसन ने 25 रन देकर और उमेश यादव ने 32 रन देकर दो-दो विकेट लिए.

IPL 2024: जॉनसन और उमेश ने की शानदार गेंदबाजी

जॉनसन ने 19वें ओवर में और उमेश ने आखिरी ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की. मुंबई के कप्तान हार्दिक सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे जो समझ से परे है. उन्होंने आखिरी ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया लेकिन उमेश ने उन्हें आउट करके मुंबई की हार तय कर दी. इससे पहले रोहित शर्मा ने 29 गेंद में 43 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 38 गेंद में 46 रन बनाए. वहीं गुजरात के लिये बायें हाथ के युवा बल्लेबाज बी साइ सुदर्शन ने 39 गेंद में 45 रन बनाए जबकि राहुल तेवतिया ने 15 गेंद में 22 रन की पारी खेली.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola