ePaper

बाप रे बाप… धोनी नहीं, इसके लिए मैदान में मच गया शोर

Updated at : 12 Apr 2024 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: Rohit Sharma

IPL 2024: Rohit Sharma

IPL 2024: मुंबई इंडियंस की तरफ से बल्लेबाजी कर रहे रोहित शर्मा को देखकर मुंबई के फैंस पागल हो उठे. अपनी टीम और रोहित को चीयर कर रहे फैंस का आवाज इतना ज्यादा था. बता दें, अभी तक सबसे अधिक शोर एमएस धोनी के आने पर होता रहा है.

विज्ञापन

IPL 2024 का 25वां मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खेला गया. मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शानदार जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम के तरफ से स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी. गेंदबाजी के दौरान जसप्रीत बुमराह ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वहीं दुसरी पारी में जब मुंबई इंडियंस की तरफ से बल्लेबाजी कर रहे रोहित शर्मा को देखकर मुंबई के फैंस पागल हो उठे. अपनी टीम और रोहित को चीयर कर रहे फैंस का आवाज इतना ज्यादा था. जितना कभी किसी खिलाड़ी के लिए ना हुवा हो. बता दें, अभी तक सबसे अधिक शोर एमएस धोनी के आने पर होता रहा है. दिल्ली के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में एमएस धोनी के आने पर दर्शकों की तरफ से 128 डेसीबल का साउंड दर्ज किया गया था. जिसे मुंबई इंडियंस के फैंस ने तोड़ दिया है. रोहित के बल्लेबाजी करने के दौरान 129 डेसीबल का साउंड दर्ज किया गया है. बता दें ये अभी तक का सबसे तेज साउंड है.

IPL 2024: एमएस धोनी के आते फैंस हो जाते हैं पागल

बता दें, एमएस धोनी के फैंस, एमएस धोनी को पागलों की तरह प्यार करते हैं. फैंस एमएस धोनी से मिलने और उनसे बात करने के लिए पागल रहते हैं. एमएस धोनी के फैंस उनसे मिलने और उनके साथ सेल्फी लेने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. बता दें एमएस धोनी भी अपने फैंस से मिलते हैं और उन्हें कभी निरास नहीं करते हैं. बता दें, एमएस धोनी के फैंस एमएस धोनी को देखने के लिए और उनकी एक झलक पाने के लिए चेन्नई के होम ग्राउन्ड के अलावा भारत के सभी ग्राउन्ड में गाड़ी भर-भर के पहुंच जाते हैं. भारत का कोई भी मैदान हो, वह पूरी तरह से पिली आर्मी से भारी हुई होती है.

IPL 2024: इस सीजन रोहित नहीं खेल पाए अर्धशतकीय पारी

आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में  रोहित शर्मा ने 24 गेंदों में 38 रन की पारी खेली. मैच में रोहित ने तीन चौके और तीन छक्के भी लगाए. बता दें इस सीजन रोहित शर्मा का बल्ला शांत ही रहा है. उन्होंने अभी तक खेले गए पांच मुकाबलों में  43, 26, 0, 49, 38 रन बनाए हैं. यानी की कुल पारियों के रन को जोड़ा जाए तो, पांच मैच को मिलाकर उन्होंने 156 रन बनाए हैं.  अभी तक उनके बल्ले से इस सीजन में अर्धशतक नहीं निकला है. दो पारियों में रोहित अपने अर्धशतक से चूके हैं.

IPL 2024: बुमराह ने चटकाए महत्वपूर्ण विकेट

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, सौरव चौहान और विजय कुमार वैश्य को आउट करके अपने आईपीएल करियर में दूसरा पांच विकेट लेने का कारनामा पूरा किया. मैच के दौरान दो अलग-अलग मौकों पर वह हैट्रिक लेने के करीब थे. हालांकि, ऐसा नहीं हो सका, लेकिन उन्होंने पांच विकेट अपने नाम जरूर किया. इस उपलब्धि के बाद रोहित शर्मा के साथ बुमराह का जश्न वायरल हो गया है. बुमराह को इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola