IPL 2024: CSK vs PBKS मैच से पहले जानें, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11
Published by : Vaibhaw Vikram Updated At : 05 May 2024 2:08 PM
IPL 2024: CSK vs PBKS
IPL 2024 का 53वां मुकाबला पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. चलिए मैच से पहले जानते हैं, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11.
IPL 2024 का 53वां मुकाबला पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए तीन बने मैदान में आएंगे. इस सीजन में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात की जाए तो, चेन्नई सुपर किंग टीम का प्रदर्शन इस सीजन ठीक-ठाक रहा है. टीम ने इस सीजन अभी तक कुल 10 मुकाबले खेले हैं. जिसमे से टीम को पांच मुकाबलों में जीत और पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. पांच जीत और पांच हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स प्वाइंट्स टेबल पर पांचवें स्थान पर काबिज है. वहीं बात करें, पंजाब किंग्स की तो, पंजाब किंग्स ने भी इस सीजन में 10 मुकाबले खेले हैं. जिसमें से टीम को चार मुकाबलों में जीत और छह मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. चार जीत और छह हार के साथ पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल पर आठवें स्थान पर काबिज है. चेन्नई को आज इस मुकाबले में पंजाब के खिलाफ एक महत्वपूर्ण जीत की तलाश होगी. चलिए मैच से पहले जानते हैं, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11.
IPL 2024: हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े की बात की जाए तो, इसमें चेन्नई सुपर किंग्स टीम का पलड़ा भरी है. अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से चेन्नई ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं पंजाब किंग्स को 14 मुकाबलों में जीत मिली है. आज दोनों टीम अपना 30 मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतर रहे हैं. पंजाब किंग्स को आज चेन्नई के खिलाफ अपनी 15वीं जीत की तलाश होगी. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स अपनी इस जीत की लय को कायम रखना चाहेगी.
खेले गए मैच: 29
चेन्नई सुपर किंग्स जीते: 15
पंजाब किंग्स जीते: 14
IPL 2024: मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, धर्मशाला में मैच के दौरान मौसन का हाल बिगड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है. बारिश की संभावना 56 फीसदी है. दोपहर में तापमान 11 किमी/घंटा की हवा की गति और 41 प्रतिशत ह्यूमिडिटी स्तर के साथ 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.
IPL 2024: पिच रिपोर्ट
धर्मशाला की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार है. विशेष रूप से सीमर पिच से गति और उछाल प्राप्त कर सकते हैं, यही कारण है कि इस स्थान पर हमेशा बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिलता है. यहां अक्सर पहली पारी में हाई-स्कोर देखने को मिलता है. दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीमें आम तौर पर इन लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए संघर्ष करती हैं.
IPL 2024: पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, रिले रोसौव, सैम कुरेन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, कैगिसो रबाडा, हर्षल पटेल, राहुल चाहर।
IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, समीर रिजवी, शार्दुल ठाकुर, रिचर्ड ग्लीसन, तुषार देशपांडे/मुकेश चौधरी
IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स टीम
अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, रिचर्ड ग्लीसन, मथीशा पथिराना, समीर रिज़वी, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, शेख रशीद, प्रशांत सोलंकी, मिशेल सेंटनर, रचिन रवींद्र, अजय जादव मंडल, आरएस हंगारगेकर, महेश थीक्षाना, निशांत सिंधु, अरवेल्ली अवनीश
IPL 2024: पंजाब किंग्स टीम
जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन (कप्तान), रिले रोसौव, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत सिंह भाटिया, ऋषि धवन, विधाथ कवरप्पा, शिखर धवन, क्रिस वोक्स, तनय त्यागराजन, अथर्व तायडे, नाथन एलिस, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vaibhaw Vikram
वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










