CSK vs SRH: चेन्नई ने जीता टॉस, सनराइजर्स की पहले बैटिंग; देखें प्लेइंग XI

टॉस के वक्त ईशान किशन और रुतुराज गायकवाड़
CSK vs SRH: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में Chennai Super Kings ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. ऐसे में Sunrisers Hyderabad पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने उतरेगी. आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए बहुत ही जरूरी है. दोनों के 4-4 अंक हैं.
CSK vs SRH: शनिवार को आईपीएल 2026 में डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बैटिंग करते हुए एक बड़ा स्कोर बनाना होगा. सीएसके का यह सीजन अब तक खराब रहा है. सीएसके ने अब तक पांच में से केवल दो मैच जीते हैं और पॉइंट टेबल में आठवें नंबर पर है. सनराइजर्स की हालत भी बहुत अच्छी नहीं है. पांच में से दो जीत के साथ उसके अंक भी 4 ही हैं, लेकिन टीम का नेट रनरेट सही है. सनराइजर्स इसी की वजह से टेबल में पांचवें नंबर पर है.
सीएसके कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने क्या कहा
टॉस जीतने के बाद सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा, ‘हम पहले बॉलिंग करेंगे. विकेट बहुत अच्छा लग रहा है, इसमें ज्यादा बदलाव नहीं आएगा, इसलिए हम चेज करना चाहेंगे. सबसे नीचे से ऊपर आना अच्छा लग रहा है. दूसरे मैच से हमने बेसिक चीजें सही करना शुरू कर दिया था. सबसे जरूरी बात है लगातार अच्छा प्रदर्शन करना. पिछले मैच में मुझे लगा कि नूर ने बहुत अच्छी बॉलिंग की और उन्हें वापस लय में देखकर अच्छा लगा. साथ ही, अंशु भी डेथ ओवर्स में बहुत अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीर), रुतुराज गायकवाड (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह.
सनराइजर्स ने किया एक बदलाव
एसआरएच के कप्तान ईशान किशन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम पहले बैटिंग करते. विकेट अच्छा लग रहा है, इसलिए हम एक अच्छा टोटल बनाना चाहते हैं. आपको टीम के लिए बैटिंग करनी होती है, न कि अपने अकेले के प्रदर्शन के लिए. हमें बस हर मैच पर अलग से ध्यान देना है और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम अभी कहां हैं, क्योंकि यह एक लंबा टूर्नामेंट है. मुझे लगता है कि शुरुआत में गेंद थोड़ी हिलेगी, इसलिए बैटर्स को गेंद पर नज़र रखकर अच्छा खेलना होगा. हर्ष दुबे की जगह दिलशान मधुशंका आए हैं, ताकि शुरुआत में ज्यादा स्विंग मिल सके.
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा.
ये भी पढ़ें…
दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर को घर भेजो और वापस मत आने दो, MI को मिली खास सलाह
IPL 2026 में इस खतरनाक गेंदबाज की इंट्री, सनराइजर्स हैदराबाद ने किया साइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




