CSK vs KKR: चेन्नई ने बनाए 192 रन, कार्तिक त्यागी ने लिए 2 विकेट

Published by :Aditya Kumar Varshney
Published at :14 Apr 2026 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
CSK vs KKR IPL 2026 Mid Innings

संजू सैमसन (बाएं) और डेवाल्ड ब्रेविस (दाएं), Pic- PTI

CSK vs KKR: आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच हो रहा है. इस मैच में KKR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए. संजू सैमसन ने 48 रन की पारी खेली.

विज्ञापन

CSK vs KKR: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 22वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इसके बाद सीएसके ने कोलकाता को 193 रन का लक्ष्य दिया. केकेआर की ओर से कार्तिक त्यागी को 2 विकेट मिले, वहीं संजू सैमसन ने चेन्नई के लिए 48 रन की पारी खेली.

KKR को मिला 193 रन का टारगेट

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. एक बार फिर कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला नहीं चला. गायकवाड़ 7 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए. इसके बाद दूसरे विकेट के लिए संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे ने शानदार पार्टनरशिप की. दोनों के बीच 47 रन की साझेदारी हुई. इसके बाद आयुष म्हात्रे का विकेट 72 रन के स्कोर पर गिर गया. म्हात्रे 17 गेंद पर 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

सीएसके के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 48 रन की पारी खेली. उन्होंने 32 गेंद में 4 चौके और तीन छक्के लगाए. इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने भी 29 गेंदों में 4 चौको और 2 छक्को की मदद से 41 रन बनाए. इसी के चलते चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए. वहीं केकेआर की गेंदबाजी की बात करें तो कार्तिक त्यागी ने 4 ओवर में 35 रन देकर दो विकेट हासिल किए. इसके अलावा वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय और सुनील नरेन को एक-एक विकेट मिला.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद.

केकेआर में वरुण चक्रवर्ती की वापसी

टॉस जीतने के बाद अजिंक्य रहाणे ने कहा कि उनका लक्ष्य पहले अच्छी गेंदबाजी करना और फिर लक्ष्य का पीछा करना है. उन्होंने कहा कि पिछले मैच का नतीजा उनके पक्ष में नहीं रहा, लेकिन टीम ने अच्छा क्रिकेट खेला. टीम सकारात्मक सोच के साथ आज के मैच में नई शुरुआत कर रही है. मुकुल की शानदार पारी की तारीफ करते हुए रहाणे ने कहा कि प्लेयर्स की मेहनत और आत्मविश्वास सबसे अहम है. मेगा नीलामी के बाद चोटिल प्लेयर्स की वजह से सही संतुलन खोजना मुश्किल होता है. आज के मैच के लिए केकेआर की टीम में एक बदलाव किया गया है. नवदीप सैनी की जगह फिट होकर लौटे वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

रुतुराज गायकवाड़ का बयान

सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. उन्होंने बताया कि पिच में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है और यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी दिख रही है. पहली पारी में बोर्ड पर विशाल स्कोर लगाना चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन टीम इसके लिए तैयार है. गायकवाड़ ने कहा कि पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 210 रन बचाना शानदार था. इससे टीम का आत्मविश्वास काफी बढा है. टीम की फील्डिंग भी अच्छी रही जिससे कुछ अहम रन बचे. टीम कॉम्बिनेशन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और जेमी की अच्छी गेंदबाजी से टीम को फायदा मिल रहा है. टीम सही तालमेल बिठा रही है. आज सीएसके बिना किसी बदलाव के खेल रही है.

ये भी पढ़ें-

क्या कोविड वैक्सीन से हुई शेन वॉर्न की मौत? बेटे जैक्सन ने किया चौंकाने वाला खुलासा

चोट से खत्म होने वाला था करियर, मैक्ग्रा के एक फैसले ने प्रफुल्ल हिंगे को बनाया IPL का नया स्टार

क्या धोनी खेलेंग CSK vs KKR मैच? जानिए चेन्नई की पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola