क्या धोनी खेलेंग CSK vs KKR मैच? जानिए चेन्नई की पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड

Published by :Aditya Kumar Varshney
Published at :14 Apr 2026 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
CSK vs KKR Pitch Report

एमए चिदंबरम स्टेडियम, Pic- Social Media/X

CSK vs KKR: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला होगा. चेन्नई ने अपना पिछला मैच जीता है जबकि कोलकाता को पहली जीत की तलाश है. वहीं फैंस की नजर इसपर भी है कि क्या एमएस धोनी मैच को खेलेंग की नहीं. इस मैच से पहले जानिए चेपॉक स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और दोनों टीम के हेड टू हेड रिकार्ड्स के बारे में सब कुछ.

विज्ञापन

CSK vs KKR: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मंगलवार 14 अप्रैल को खेला जाएगा. चेन्नई ने अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की है. दूसरी तरफ कोलकाता लगातार चार मैच हार चुकी है और उन्हें अभी अपनी पहली जीत का इंतजार है. इस मैच में सबका ध्यान पिच और दोनों टीम के पुराने रिकार्ड्स पर होगा.

एमए चिदंबरम स्टेडियम पिच रिपोर्ट

चेपॉक की पिच अब स्पिन गेंदबाजो के लिए उतनी खतरनाक नहीं रही है. अब यहां बैटर्स को काफी मदद मिलती है और इस ग्राउंड पर खूब रन बनते हैं. इस मैदान पर 200 रन बनना अब आम बात हो गई है. पिछले मैच में चेन्नई ने यहां 212 रन का बड़ा स्कोर बनाया था. आज का मैच पिच नंबर 6 पर होना है. यह काली मिट्टी वाली पिच है जहां अच्छी तेजी और बाउंस देखने को मिलेगा. इससे तेज गेंदबाजो को शुरुआती ओवर में लंबा फायदा मिल सकता है.

टॉस का रोल और ग्राउंड स्टेट्स

चेपॉक में अब तक 148 टी20 मैच खेले गए हैं. पहले बैटिंग करने वाली टीम यहां 75 बार जीती है जबकि टारगेट चेस करने वाली टीम ने 71 मैच अपने नाम किए हैं. यहां पहली पारी का एवरेज स्कोर 159 रन है. रात के मैच में पहले बैटिंग करने वाली टीम को हमेशा ज्यादा मदद मिलती है. पिछले चार आईपीएल मैच में से तीन बार पारी की शुरुआत करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग चुन सकती है.

CSK vs KKR हेड टू हेड रिकॉर्ड

चेन्नई और कोलकाता के बीच अब तक 34 आईपीएल मैच हुए हैं. इन रिकार्ड्स में चेन्नई का पलड़ा पूरी तरह भारी है. सीएसके ने 21 मैच जीते हैं. वहीं केकेआर को सिर्फ 12 मैच में सफलता मिली है. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका. हालांकि साल 2022 के बाद दोनों टीम एक बराबर लेवल पर रही हैं. पिछले कुछ सालो में दोनों ने एक दूसरे को 3-3 बार हराया है.

दोनों टीम के प्रमुख खिलाड़ियो का प्रदर्शन

चेन्नई इस समय पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है. संजू सैमसन ने उनके लिए 137 रन बनाए हैं जिसमे एक शतक शामिल है. बॉलिंग में अंशुल कंबोज 8 विकेट के साथ टीम के सबसे आगे वाले बॉलर हैं. जेमी ओवरटन ने पिछले मैच में सिर्फ 18 रन देकर 4 विकेट लिए थे. दूसरी तरफ केकेआर से अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 155 रन बनाए हैं. वैभव अरोड़ा ने अपनी टीम के लिए 5 विकेट चटकाए हैं लेकिन बाकी खिलाड़ियो का साथ नहीं मिला है.

एमएस धोनी के खेलने पर सस्पेंस बरकरार

इस अहम मैच में सबसे बड़ा सवाल एमएस धोनी के खेलने को लेकर है. अभी तक इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि धोनी आज मैदान पर उतरेंगे या नहीं. अगर वह खेलते हैं तो चेन्नई को एक बड़ी ताकत मिलेगी. वैसे एमएस धोनी के बिना भी चेन्नई अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता के मुकाबले ज्यादा मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. कोलकाता को अपनी जीत का खाता खोलने के लिए आज बड़ा उलटफेर करना होगा.

ये भी पढ़ें-

PSL छोड़ IPL खेलने पर इस गेंदबाज पर पर गिरी गाज, PCB ने लगाया 2 साल का बैन

संजू सैमसन को मिला ICC अवॉर्ड, बने प्लेयर ऑफ द मंथ, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाया था दम

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola