PSL छोड़ IPL खेलने पर इस गेंदबाज पर गिरी गाज, PCB ने लगाया 2 साल का बैन

Published by :Aditya Kumar Varshney
Published at :14 Apr 2026 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
Blessing Muzarabani Ban From PSL

ब्लेसिंग मुजरबानी, Pic- Social Media/X

Blessing Muzarabani Ban: जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को पीएसएल में खेलने से दो साल के लिए बैन कर दिया गया है. मुजरबानी ने पीएसएल टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड का करार तोड़कर आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से जुड़ने का फैसला किया था. पीसीबी ने इसी वजह से ये बड़ी कार्रवाई की है.

विज्ञापन

Blessing Muzarabani Ban: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर बड़ा एक्शन लिया है. बोर्ड ने उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलने से दो साल के लिए बैन कर दिया है. मुजरबानी ने पीएसएल का अपना करार तोड़कर आईपीएल 2026 (IPL 2026) में खेलने का फैसला किया था. इसी बात से नाराज होकर पीसीबी ने मंगलवार 14 अप्रैल को ये कड़ी कार्रवाई की है.

PSL छोड़ IPL से जुड़े मुजरबानी

PSL की टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड ने शमार जोसेफ की जगह मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया था. मुजरबानी पीएसएल 2026 में तीन बार की चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलने वाले थे. लेकिन, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने उन्हें आईपीएल 2026 के लिए अपनी टीम से जोड़ लिया. इसके बाद 29 साल के मुजरबानी ने पीएसएल का करार तोड़ दिया और भारत आ गए.

केकेआर ने क्यों किया शामिल

कोलकाता की टीम ने ब्लेसिंग मुजरबानी को मुस्तफिजुर रहमान की जगह टीम में शामिल किया है. केकेआर ने ये फैसला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनके शानदार खेल को देखकर लिया. मुजरबानी ने वर्ल्ड कप के 6 मैचों में 13 विकेट लिए थे. इसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट वाली शानदार गेंदबाजी भी शामिल थी. जिम्बाब्वे के लिए उन्होंने अब तक 89 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 106 विकेट हासिल किए हैं.

IPL में दमदार शुरुआत

आईपीएल 2026 में ब्लेसिंग मुजरबानी ने अब तक केकेआर के लिए दो मैच खेले हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने दूसरे ही मैच में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया. इस मुकाबले में उन्होंने 41 रन देकर 4 विकेट झटके. हालांकि, मैदान पर उनके इस अच्छे खेल के बीच पीएसएल बैन की खबर ने उनके लिए थोड़ी परेशानी खड़ी कर दी है.

पिछले साल भी लगा था बैन

यह पहली बार नहीं है जब पीसीबी ने किसी खिलाड़ी पर ऐसा एक्शन लिया है. मुजरबानी से पहले पिछले सीजन में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था. तब साउथ अफ्रीका के कोर्बिन बॉश पीएसएल छोड़कर मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए थे. इसके बाद पीसीबी ने सख्त कदम उठाते हुए कोर्बिन बॉश पर एक सीजन का बैन लगा दिया था.

दो और खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

मुजरबानी अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जिन्होंने आईपीएल के लिए पीएसएल का करार तोड़ा है. ऑस्ट्रेलिया के स्पेंसर जॉनसन और श्रीलंका के दसुन शनाका ने भी इस सीजन आईपीएल में खेलने के लिए पीएसएल का कॉन्ट्रैक्ट वापस ले लिया था. अभी तक बोर्ड ने इन दोनों पर कोई आधिकारिक फैसला नहीं सुनाया है. लेकिन मुजरबानी पर हुए इस कड़े एक्शन के बाद माना जा रहा है कि स्पेंसर और शनाका पर भी इसी तरह का बैन लग सकता है.

ये भी पढ़ें-

संजू सैमसन को मिला ICC अवॉर्ड, बने प्लेयर ऑफ द मंथ, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाया था दम

SRH vs RR मैच के बाद बदलाव, वैभव सूर्यवंशी से छिन गई ऑरेंज कैप

प्रफुल्ल हिंगे का ड्रीम डेब्यू: पिछले साल ही लिख दिया था लूंगा 4 विकेट, सच हुई बात

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola