दर्शकों के बिना भी कराया जा सकता है आईपीएल, लेकिन टी-20 विश्व कप नहीं : मैक्सवेल
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Apr 2020 6:52 PM
ग्लेन मैक्सवेल का मानना है कि स्थगित हुआ आईपीएल खाली स्टेडियम में कराया जा सकता है लेकिन आगामी टी- 20 विश्व कप का आयोजन दर्शकों के बिना नहीं कराया जा सकता.
ऑस्ट्रेलिया के आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का मानना है कि स्थगित हुआ आईपीएल खाली स्टेडियम में कराया जा सकता है लेकिन आगामी टी- 20 विश्व कप का आयोजन दर्शकों के बिना नहीं कराया जा सकता. कोविड-19 महामारी के कारण खराब होते हालात को देखते हुए इस समय इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें चरण और टी20 विश्व कप का आयोजन अनिश्चित दिख रहा है.
इस बीमारी से दुनिया भर में एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. बीसीसीआई के लिए एक विकल्प यह हो सकता है कि वह अक्टूबर-नवंबर की विंडो में आईपीएल की मेजबानी करें बशर्ते आईसीसी टी-20 विश्व कप (18 अक्टूबर से 15 नवंबर) को स्थगित कर दें. हालांकि टूर्नामेंट खाली स्टेडियम में कराने की बातें भी चल रही हैं. मैक्सवेल को लगता है कि अगर दर्शक इन दोनों टूर्नामेंट के लिए मौजूद नहीं होंगे तो अच्छा यही होगा कि आईपीएल को खाली स्टेडियम में कराया जाए.
उन्होंने ‘एबीसी ग्रैंडस्टैंड से कहा, ‘‘हमारे लिए दर्शकों का जुटाना मुश्किल होगा. मुझे लगता है कि अगर आईपीएल आयोजित होता है तो इसमें दर्शकों के बिना शायद चल जाएगा लेकिन मैं बिना दर्शकों के टी20 विश्व कप नहीं देख सकता. ” मैक्सवेल ने कहा, ‘‘हमारे लिए स्टेडियम में दर्शकों के बिना विश्व कप को सही ठहराना मुश्किल होगा. इसलिए मुझे निकट भविष्य में इसके आयोजन की संभावना नहीं दिखती. हमें सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. ” आईपीएल 14 अप्रैल तक स्थगित किया गया था और अब अनिश्चित स्थगन की ओर बढ़ रहा है क्योंकि भारत में 21 दिन के लॉकडाउन को बढ़ाने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










