ePaper

IPL Auction: 27 करोड़ का कप्तान, लखनऊ सुपरजाएंट्स की रिकॉर्ड खरीदारी के बाद देखिए पूरी टीम 

Updated at : 27 Nov 2024 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
Lucknow Super Giants Full Squad for IPL 2025.

Lucknow Super Giants Full Squad for IPL 2025.

IPL Auction: 2025 की नीलामी में आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदकर एलएसजी (Lucnow Super Giants) ने तहलका मचा दिया. ऋषभ पंत को 27 करोड़ में खरीदने के बाद लखनऊ ने 18 और खिलाड़ियों की बोली लगाकर अपनी टीम में जोड़ा. कुल 24 खिलाड़ियों वाली लखनऊ सुपरजाएंट्स की कप्तानी की जिम्मेदारी ऋषभ (Rishabh Pant) के कंधों पर हो सकती है.

विज्ञापन

IPL Auction: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन (21 करोड़), रवि बिश्नोई (11 करोड़), मयंक यादव (11 करोड़), मोहसिन खान (4 करोड़) और आयुष बडोनी (4 करोड़) को रिटेंशन में बरकरार रखने के बाद नीलामी में 19 खिलाड़ियों को खरीदा. 69 करोड़ के बचे पर्स के साथ उतरे लखनऊ ने 9 कैप्ड और 10 अनकैप्ड खिलाड़ियों के साथ 19 खिलाड़ियों को खरीदा. लखनऊ की टीम में अब कुल 24 खिलाड़ी हैं, जिसमें 6 ओवरसीज प्लेयर हैं.   

एलएसजी ने इस साल ऋषभ पंत के लिए 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाई. पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. फ्रेंचाइजी ने आवेश खान (9.75 करोड़ रुपये) और आकाश दीप (8 करोड़ रुपये) के लिए बड़ी रकम खर्च कर अपनी तेज गेंदबाजी को मजबूत किया. लखनऊ के लिए मिशेल मार्श और एडेन मारक्रम की संभावित सलामी जोड़ी हो सकती है. ऋषभ, जिनके कप्तान बनने की पूरी संभावना है, निकोलस पूरन के साथ मध्यक्रम का दारोमदार संभालेंगे. मोहसिन और मयंक जैसे गेंदबाज अगर 14 मैचों तक अपनी फिटनेस बनाये रखते है तो इससे टीम को मजबूती मिलेगी. देखिए नीलामी में खरीदे गए 19 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

क्रम संख्याखिलाड़ीबेस प्राइसनीलामी में प्राप्त रकमकैप्ड/अनकैप्ड
1ऋषभ पंत₹2,00,00,000₹27,00,00,000कैप्ड
2आवेश खान₹2,00,00,000₹9,75,00,000कैप्ड
3आकाशदीप₹1,00,00,000₹8,00,00,000कैप्ड
4डेविड मिलर ₹1,50,00,000₹7,50,00,000कैप्ड
5अब्दुल समद₹30,00,000₹4,20,00,000अनकैप्ड
6मिचेल मार्श ₹2,00,00,000₹3,40,00,000कैप्ड
7शाहबाज अहमद₹1,00,00,000₹2,40,00,000कैप्ड
8एडेन मार्करम₹2,00,00,000₹2,00,00,000कैप्ड
9मैथ्यू ब्रीट्ज़के₹75,00,000₹75,00,000कैप्ड
10शमर जोसेफ₹75,00,000₹75,00,000कैप्ड
11एम. सिद्धार्थ₹30,00,000₹75,00,000अनकैप्ड
12अर्शिन कुलकर्णीi₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड
13राजवर्द्धन हंगरगेकर₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड
14युवराज चौधरी₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड
15प्रिंस यादव₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड
16आकाश सिंह₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड
17दिग्वेश सिंह₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड
18हिम्मत सिंह₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड
19आर्यन जुयाल₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड

आईपीएल 2025 के लिए लखनऊ सुपरजाएंट्स की पूरी टीम

निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, अवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, हिम्मत सिंह, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola