कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस धाकड़ बल्लेबाज को बनाया कप्तान, उपकप्तान के नाम का भी ऐलान

IPL 2025: Ajinkya Rahane and Venkatesh Iyer
IPL 2025: डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए अपने कप्तान और उपकप्तान के नामों का ऐलान कर दिया है. अजिंक्य रहाणें को कप्तान बनाया गया है, जबकि वेंकटेश अय्यर उनके डिप्टी होंगे.
IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) सीजन के लिए अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को अपना कप्तान घोषित किया है. फ्रेंचाइजी ने वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) को टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया है. इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा, ‘हम अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी को पाकर बहुत खुश हैं. एक लीडर के रूप में वह अपने साथ अनुभव और परिपक्वता लेकर आते हैं. साथ ही, वेंकटेश अय्यर केकेआर में भी नेतृत्व के कई गुण हैं. हमें विश्वास है कि हमारे खिताब की रक्षा का अभियान शुरू करने के लिए दोनों आपस में अच्छा तालमेल बिठाएंगे.’
अजिंक्य रहाणे खिताब की रक्षा करने के लिए बेकरार
केकेआर का कप्तान बनाए जाने के बाद अजिंक्य रहाणे ने कहा, ‘आईपीएल में सबसे सफल फ्रैंचाइजी में से एक कोलकाता नाइट राइडर्स का नेतृत्व करने के लिए कहा जाना सम्मान की बात है. मुझे लगता है कि हमारे पास एक बेहतरीन और संतुलित टीम है. मैं सभी के साथ काम करने और अपने खिताब की रक्षा करने की चुनौती लेने के लिए उत्सुक हूं.’ केकेआर अपने टाटा आईपीएल 2025 अभियान की शुरुआत शनिवार 22 मार्च को अपने घर ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ करेगा.
🚨 𝗢𝗳𝗳𝗶𝗰𝗶𝗮𝗹 𝗔𝗻𝗻𝗼𝘂𝗻𝗰𝗲𝗺𝗲𝗻𝘁 – Ajinkya Rahane named captain of KKR. Venkatesh Iyer named Vice-Captain of KKR for TATA IPL 2025. pic.twitter.com/F6RAccqkmW
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 3, 2025
केकेआर और आरसीबी के बीच होगा पहला मुकाबला
केकेआर और आरसीबी का मुकाबला टूर्नामेंट का पहला मुकाबला होगा. केकेआर ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया. उस समय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे थे. हालांकि, मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान को रिलीज कर दिया, जिन्हें नीलामी में पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया. उसके बाद से फैंस को इस बात का बेसब्री से इंतजार था कि किस खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी दी जाएगी.
आईपीएल 2025 के लिए केकेआर की पूरी टीम
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर (उपकप्तान), क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्टजे, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनीथ सिसोदिया, अनुकूल रॉय, मोइन अली, उमरान मलिक.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी:
Girl Marriage With Dog Video: कुत्ते संग 11 महीने की बच्ची की शादी, हो जनजाति की अनोखी परंपरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




