INDW vs SLW 5th T20I: भारतीय टीम ने किया क्लीन स्वीप, श्रीलंका को 15 रन से हराकर 5-0 से सीरीज पर जमाया कब्जा

भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराया, फोटो पीटीआई
INDW vs SLW 5th T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में श्रीलंका को 15 रन से हरा दिया. इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5-0 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया.
INDW vs SLW 5th T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन का स्कोर खड़ा किया था. फिर 7 बैटर को आउट कर श्रीलंकाई टीम को 160 रन पर ही रोक दिया और मुकाबले को 15 रन से जीत लिया. भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज को 5-0 से जीत लिया. श्रीलंकाई टीम सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत पाई.
हरमनप्रीत कौर ने खेली कप्तानी पारी
भारतीय टीम की जीत में कप्तान हरमनप्रीत कौर की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने 43 गेंदों में 9 चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रनों की कप्तानी पारी खेली. भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनर शेफाली वर्मा 5, कमलिनी 12, हरलीन देओल 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. 77 रन के अंदर भारतीय टीम ने 5 विकेट खो दिए थे. लेकिन कप्तान हरमनप्रीत और अमनजोत कौर ने संभलकर खेला और टीम के स्कोर को 130 के पार पहुंचाया. हालांकि अमनजोत कौर 21 रन बनाकर आउट हो गईं. आखिर में अरुंधती रेड्डी 27 और स्नेह राणा 8 रन बनाकर नाबाद लौटीं.
हसिनी परेरा और इमेशा दुलानी की अर्धशतकीय पारी बेकार गई
श्रीलंका की ओर से ओपनर हसिनी परेरा और इमेशा दुलानी ने शानदार पारी खेली. दोनों ने अपनी टीम के लिए अर्धशतक जमाया. हालांकि टीम को जीत नहीं दिला पाई. परेरा ने 65 और दुलानी ने 50 रनों की पारी खेली.
भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
भारतीय गेंदबाजों का भी प्रदर्शन अच्छा रहा. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 6 गेंदबाजों से गेंदबाजी कराई. सभी ने कप्तान के विश्वास को कायम रखा और एक-एक विकेट चटकाए. दीप्ति शर्मा, अरुंधती रेड्डी, स्नेह राणा, वैष्णवी शर्मा, श्री चारानी, अमनजोत कौर ने एक-एक विकेट लिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










