भारतीय टीम करेगी श्रीलंका दौरा, खेले जाएंगे छह मुकाबले, जानें कब होगा मैच
Published by : Agency Updated At : 29 Nov 2023 1:30 PM
श्रीलंका क्रिकेट और उसके मेजबान प्रसारक के लिये अच्छी खबर है कि भारतीय टीम 2024 जुलाई अगस्त में छह मैचों की सफेद गेंद की श्रृंखला खेलने यहां आयेगी.
खराब दौर से जूझ रहे श्रीलंका क्रिकेट और उसके मेजबान प्रसारक के लिये अच्छी खबर है कि भारतीय टीम 2024 जुलाई अगस्त में छह मैचों की सफेद गेंद की श्रृंखला खेलने यहां आयेगी. बोर्ड ने बुधवार को इसका ऐलान किया. सरकार के दखल के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने श्रीलंका क्रिकेट पर प्रतिबंध लगा दिया है और अंडर 19 विश्व कप भी अब श्रीलंका की बजाय दक्षिण अफ्रीका में होगा. राष्ट्रीय टीमों (महिला और पुरूष) को हालांकि द्विपक्षीय श्रृंखलायें खेलने श्रीलंका आने की अनुमति है. श्रीलंका क्रिकेट द्वारा जारी अगले साल के कार्यक्रम के अनुसार भारतीय टीम जुलाई अगस्त में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी. श्रीलंकाई पुरूष टीम को 2024 में 52 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं जिनमें दस टेस्ट, 21 वनडे और 21 टी20 शामिल है. श्रीलंकाई टीम इंग्लैंड में तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी जो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के मौजूदा चक्र का हिस्सा है. इसके अलावा नवंबर में दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट खेलने हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










