दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नजर आएंगे दो नए खिलाड़ी, पुजारा-रहाणे टीम से बाहर, देखें स्क्वाड
Published by : Vaibhaw Vikram Updated At : 01 Dec 2023 1:24 PM
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. भारत की टेस्ट और वनडे टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. वनडे और टेस्ट टीम से कई दिग्गज खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है.
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने सीरीज को समाप्त करने के बाद, दक्षिण अफ्रीका के साथ एक बड़ी सिरीरज खलेने जा रही है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. भारत की टेस्ट और वनडे टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. BCCI ने गुरुवार 30 नवंबर की रात को करीब 8 बजे दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर खेली जाने वाली तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया. BCCI ने T20 टीम में अधिक बदलाव नहीं किया, लेकिन वनडे और टेस्ट टीम से कई दिग्गज खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है. इनमें चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है, जो लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट में नियमित खेले हैं. इसके अलावा वनडे की टीम में भी बदलाव देखने को मिले.
BCCI ने वनडे से सूर्या को बाहर कर दिया है. सूर्यकुमार यादव काफी समय से वनडे फॉर्मेट में जूझते नजर आ रहे थे. वनडे में उनका बल्ला नहीं चल पा रहा था. फाइनल मुकाबले में भी वह मैदान पर गेंद के साथ जूझते नजर आ रहे थे. BCCI ने उनकी जगह पर टीम में संजू सैमसन और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को रखा है. वहीं, टेस्ट टीम से पुजारा और रहाणे के अलावा सूर्यकुमार यादव भी बाहर हैं. गेंदबाजी में उमेश यादव का नाम शामिल नहीं है. कुछ युवा खिलाड़ियों को दोनों फॉर्मेट में चुना गया है. वनडे टीम में एक बार फिर हम सभी दीपक चाहर को खेलते हुए देखेंगे.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम के तरफ से टेस्ट मैच में एक नया चेहरा सबको खेलते हुए नजर आएगा. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कृष्णा को T20 और वनडे मुकाबलों में जगह नहीं दी गई है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में कृष्णा ने काफी महंगे साबित हुए हैं. हार्दिक की जगह उन्हें टीम में मौका दिया गया था. वे भारत के लिए वनडे और टी20 क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में अभी तक डेब्यू नहीं किया है.
वनडे टीम में साईं सुदर्शन, तिलक वर्मा जिन्होंने एक वनडे मैच खेल रखा है इसके अलावा रजत पाटीदार और रिंकू सिंह को मौका मिला है. वहीं, टेस्ट टीम में मुकेश कुमार (1 टेस्ट), प्रसिद्ध कृष्णा और रुतुराज गायकवाड़ को मौका मिला है. इसके अलावा वनडे टीम में युवा चेहरों में रुतुराज गायकवाड़ और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ी हैं. टेस्ट टीम में ईशान किशन अपनी जगह बरकरार रखने में सफल हुए हैं, लेकिन वहां केएल राहुल हैं तो उन्हें बाहर बैठना पड़ेगा.
यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर.
रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vaibhaw Vikram
वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










