ePaper

IND Vs SA 2nd T20: दूसरे मैच में भी बारिश या युवा खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले! जानें क्यों जरूरी है यह मैच

Updated at : 11 Dec 2023 2:29 PM (IST)
विज्ञापन
IND Vs SA 2nd T20: दूसरे मैच में भी बारिश या युवा खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले! जानें क्यों जरूरी है यह मैच

IND Vs SA 2nd T20. पहला मैच बारिश की भेंट होने की वजह से भारत के युवा खिलाड़ियों के पास से टी20 विश्व कप के लिये अपनी दावेदारी पुख्ता करने का एक मौका निकल गया लिहाजा भारतीय टीम प्रबंधन मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में मौसम साफ रहने की दुआ कर रहा होगा.

विज्ञापन

IND Vs SA 2nd T20 : पहला मैच बारिश की भेंट होने की वजह से भारत के युवा खिलाड़ियों के पास से टी20 विश्व कप के लिये अपनी दावेदारी पुख्ता करने का एक मौका निकल गया लिहाजा भारतीय टीम प्रबंधन मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में मौसम साफ रहने की दुआ कर रहा होगा. डरबन में रविवार को मैच में टॉस भी नहीं हो सका और दूसरे मैच में भी बारिश का पूर्वानुमान है. अब जून में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारत को इस प्रारूप में सिर्फ पांच मैच और खेलने हैं और टीम प्रबंधन के पास खिलाड़ियों को आजमाने के लिये बस इतने ही मैच बचे हैं.

विश्व कप के लिये भारतीय टीम के चयन का मुख्य आधार क्या?

मौजूदा हालात में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम के चयन का मुख्य आधार आईपीएल होगा. चयनकर्ताओं ने इस श्रृंखला के लिये 17 सदस्यीय टीम चुनी थी और अब यह संभव नहीं लग रहा कि बाकी दो मैचों में सभी 17 खिलाड़ियों को मौका मिल सकेगा.

शुभमन गिल टीम का हिस्सा नहीं!

विश्व कप के ठीक बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 श्रृंखला में शुभमन गिल टीम का हिस्सा नहीं थे. छह महीने बाद होने वाले टी20 विश्व कप में उनकी, सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह की जगह तो लगभग तय है. यशस्वी जायसवाल और रूतुराज गायकवाड़ ने रन बनाये हैं लेकिन अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली विश्व कप खेलते हैं तो इन दोनों युवाओं को आईपीएल में चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा.

Also Read: IND VS SA: बारिश ने धोया पहला टी-20 मुकाबला, टाॅस भी नहीं हो पाया
भारत की अफगानिस्तान से घरेलू श्रृंखला

विश्व कप से पहले इसके बाद भारतीय टीम को सिर्फ अफगानिस्तान से घरेलू श्रृंखला खेलनी है. ऐसे में विश्व कप टीम के चयन का आधार आईपीएल ही रखने के लिये चयनकर्ता मजबूर होंगे. रिंकू की तरह जितेश वर्मा भी टी20 प्रारूप में अच्छे फिनिशर हैं. आस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बाद वह इसे दोहराना चाहेंगे. दक्षिण अफ्रीकी पिचों की अतिरिक्त उछाल युवा भारतीय बल्लेबाजों के लिये चुनौतीपूर्ण हो सकती है. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह का विश्व कप टीम में चयन तय है. इस श्रृंखला के लिये दीपक चाहर का चयन हुआ था लेकिन निजी कारणों से वह नहीं आ सके.

कुलदीप और बिश्नोई स्पिन का मोर्चा संभालेंगे

कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई स्पिन का मोर्चा संभालेंगे जबकि रविंद्र जडेजा विश्व कप के बाद ब्रेक पर हैं. भारत की ही तरह दक्षिण अफ्रीका के पास भी विश्व कप से पहले पांच ही मैच बचे हैं. पहले दो मैचों के लिये मार्को जेनसन और गेराल्ड कोत्जी का चयन हुआ है. पहला मैच बारिश में धुल गया और अब टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करने से पहले उनके पास एक ही मैच बचा है.

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रूतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर.

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जस्के, नांद्रे बर्गर, जेराल्ड कोएत्जी (पहला और दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय), डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसेन (पहला और दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय), हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एंडिले फेलुकवायो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स और लिजाड विलियम्स.

मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े आठ बजे शुरू होगा.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola