ePaper

द. अफ्रीका का ये खिलाड़ी तीसरे मैच में नहीं रहेगा मौजूद, भारत के पास सीरीज में बराबरी करने का मौका

Updated at : 13 Dec 2023 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
द. अफ्रीका का ये खिलाड़ी तीसरे मैच में नहीं रहेगा मौजूद, भारत के पास सीरीज में बराबरी करने का मौका

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 14 दिसंबर को खेला जाना है. भारत के पास सीरीज में बराबरी करने का शानदार मौका है. तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कई तेज गेंदबाज नहीं खेल रहे हैं. उनके गैर-हाजिरी में भारतीय टीम ये कारनामा कर सकता है.

विज्ञापन
undefined

दक्षिण अफ्रीका में  खेले जा रहे भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 14 दिसंबर को खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से खेला जाएगा.

undefined

टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के बाद, दूसरे मुकाबले में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.

undefined

भारतीय टीम अपना अंतिम टी20 मुकाबला 14 दिसंबर को खेलने के लिए उतरेगी. भारतीय टीम को सीरीज में बराबरी करने के लिए अगले मुकाबले में अपनी गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत है.

undefined

जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर की गैरमौजूदगी में टीम प्रबंधन का भरोसा अर्शदीप और मुकेश पर ही था. लेकिन दोनों अभी तक इस भरोसे पर खरे नहीं उतर सके और दबाव के क्षणों में लय के लिए जूझते दिखे.

undefined

दूसरे टी20 मुकबले में भारतीय टीम के घातक बल्लेबाज रिंकू सिंह ने धमाकेदार अर्धशतक जड़ा. नलेबाजी एक दौरान रिंकू ने एक लाजवाब छक्का जड़ा और गेंद हवाई मार्ग से होते हुए सीधा मीडिया बॉक्स से टकराई, जिससे मीडिया बॉक्स का सीसा टूट गया.

undefined

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी दूसरे टी20 में अर्धशतक जड़ा. अर्धशतक जड़ने के साथ ही सूर्या टी20 में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए.

undefined

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली 4-1 से बड़ी जीत के बाद, भारतीय टीम की गेंदबाजी में बदलाव आया है. भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में खराब प्रदर्शन किया है.

undefined

वहीं दूसरी तरफ  दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोत्जी , मार्को जानसेन और लुंगी एंगिडि कल का मैच नहीं खेल सकेंगे क्योंकि उन्हें टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिये प्रथम श्रेणी मैच खेलने हैं.

undefined

गेराल्ड कोत्जी, मार्को जानसेन और लुंगी एंगिडि जैसे अनुभवी और घातक तेज गेंदबाज के गैर हाजिरी में भारतीय के पास सीरीज में बराबरी करने का बेहतरीन मौका है.

undefined

टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से खेला जाएगा. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर परिवार के सदस्य की खराब स्वास्थ्य के कारण मैच से बाहर चल रहे हैं. संभावना जताई जा रही है कि चाहर वनडे मुकबले में टीम में जुड़ेंगे.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola