ePaper

IND vs SA 2nd Test: कब और कहां देख सकते हैं भारत-साउथ अफ्रीका लाइव मैच, जानें पूरी डिटेल

Updated at : 21 Nov 2025 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs SA 2nd Test Live Streaming

भारत और साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट Live Streaming, फोटो- PTI

IND vs SA 2nd Test Live Streaming: कोलकाता टेस्ट मैच में हार के बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुवहाटी में खेला जाएगा. इस मैच का समय, स्थान और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल जानिए.

विज्ञापन

IND vs SA 2nd Test Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज जारी है. इस सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया था. जिसे अफ्रीकी टीम ने 30 रन से जीतकर अपने नाम कर लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब इस टेस्ट सीरीज का दूसरा और निर्णायक मैच गुवहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसी के साथ यह इस स्टेडियम का पहला इंटरनेशनल टेस्ट मैच भी है. इससे पहले इस स्टेडियम में कुल 6 मैच खेले गए हैं. आइए जानते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहा और कब देख सकते हैं. (When and Where to Watch India vs South Africa Live Match).

कब और कहां खेला जाएगा IND vs SA दूसरा टेस्ट?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और निर्णायक मुकाबला गुवहाटी में होगा. यह मैच गुवहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा. इस मैच की शुरुआत 22 नवंबर से होगी. इस वक्त साउथ अफ्रीका के पास इस सीरीज में 1-0 की बढ़त है. 

IND vs SA टेस्ट का लाइव कहां देख सकते हैं?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के सभी मैच का लाइव प्रसारण टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रहेगा. फैंस इस मैच के लाइव प्रसारण का लुत्फ स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर उठा सकते हैं. वहीं ऑनलाइन देखने के लिए मोबाइल, लैपटॉप पर इसे Jiohotstar की ऐप और वेबसाइट पर देखा जा सकता है. 

भारत-साउथ अफ्रीका मैच का समय

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी में होगा. यहां नवंबर के महीने में जल्दी सूर्य उदय और जल्दी सूर्यास्त होने के कारण इस मैच का खेल सुबह 9:00 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा. आमतौर पर भारत में टेस्ट मैच 9:30 बजे शुरू होते हैं, लेकिन यहां समय आधा घंटा पहले रखा गया है. यह बदलाव खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पिच पर शुरुआती नमी खेल को प्रभावित कर सकती है. वहीं यहां पर कुछ और नियमों में भी बदलाव हुए है जैसे की सुबह के मैच में पहले लंच ब्रेक और फिर टी ब्रेक होता है. लेकिन इस मैदान पर नियम में बदलाव करके पहले टी ब्रेक और फिर लंच ब्रेक का प्रावधान किया गया है. 

शुभमन गिल की चोट

भारत के कप्तान शुभमन गिल को पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में खिचाव के कारण मैच छोड़ना पड़ा. गर्दन का दर्द इतना ज्यादा था कि उनको अस्पताल ले जाना पड़ा और एक दिन वह अस्पताल में भी रहे. जिसके बाद BCCI की ओर से अपडेट दिया गया की वह पहले टेस्ट मैच में आगे भाग नहीं ले सकेंगे. जिसके बाद टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने टीम की कमान संभाली. लेकिन अभी तक गिल की चोट को लेकर यह चर्चा चल रही है कि गिल शायद ही गुवहाटी टेस्ट खेल सके. जिसके चलते ये क्यास लगाए जा रहे हैं कि इस मुकाबले में ऋषभ पंत टीम की कमान संभाले नजर आ सकते है. वहीं भारत इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगा. भारत की जीत के साथ यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हो जाएगी और टीम को WTC 2025-27 साइकल में फिरसे तीसरे स्थान पर पहुंचने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें-

Viral Video: IND vs PAK मैच में खिलाड़ियों के बीच हुई लडाई! जानें क्या है इसके पीछे का सच?

स्पिन पिच पर बहस… भारत की हार पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान, पहले टेस्ट को लेकर कही ये बात, देखें Video

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola