IND vs PAK: पाकिस्तान को रौंदने के बाद गंभीर का बयान, इनको समर्पित की टीम इंडिया की जीत
गौतम गंभीर का IND vs PAK एशिया कप 2025 पर बयान.
Gautam Gambhir on IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को 7 विकेट से शिकस्त देते हुए सुपर फोर की राह आसान कर दी. बॉयकॉट के अथाह शोर के बावजूद भारत ने मैच खेला और जीता भी. टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने पहलगाम हमले में मृत शोकाकुल परिवार को टीम इंडिया की यह जीत समर्पित की.
Gautam Gambhir on IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत ने पाकिस्तान पर एशिया कप में शानदार जीत दर्ज की. 128 रन के जवाब में टीम इंडिया ने केवल 15.5 ओवर में ही 131 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. हालांकि इस मैच को बॉयकॉट करने की काफी मांग उठी, लेकिन विरोध के बावजूद भारत ने खेलने का फैसला किया. भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टीम की सफलता पर खुशी जताई. उन्होंने इस जीत के बाद पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने पाकिस्तान समर्थित आतंक पर भारतीय सेना के सफल ऑपरेशन सिंदूर की भी सराहना की.
मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत में गौतम गंभीर ने कहा, “शानदार जीत रही. टूर्नामेंट में अभी बहुत क्रिकेट बाकी है. यह मैच इसलिए भी अहम था क्योंकि हम पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ एकजुटता दिखाना चाहते थे, जिन्होंने पहलगाम हमले के दौरान कठिनाई झेली. उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है भारतीय सेना को धन्यवाद देना, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. हम पूरी कोशिश करेंगे कि देश को गर्व और खुशी महसूस करवा सकें.”
यह मुकाबला अप्रैल में हुए पहलगाम हमले और उसके जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान की पहली भिड़ंत थी. इन परिस्थितियों और मैच खेलने के फैसले को लेकर ऑनलाइन आलोचना के बीच सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और सात विकेट से जीत दर्ज की.
IND vs PAK मैच का हाल
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी लेकिन 6 पर भी भारत ने 2 विकेट गिरा दिए. हालांकि साहिबजादा फारहान (40 रन, 44 गेंद, एक चौका और तीन छक्के) और फखर जमान (17 रन, 15 गेंद, तीन चौके) ने 39 रन जोड़कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 97/8 तक पहुंचा दिया. अंत में शाहीन शाह अफरीदी (नाबाद 33 रन, 16 गेंद, चार छक्के) की ताबड़तोड़ पारी ने पाकिस्तान को 20 ओवर में 127/9 तक पहुंचाया.
भारत के लिए कुलदीप यादव (3/18) सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि अक्षर पटेल (2/18) और बुमराह (2/28) ने दो-दो विकेट झटके. हार्दिक पंड्या को एक विकेट मिला.
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने पावरप्ले में दो विकेट गंवा दिए. लेकिन अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों पर 31 रन (चार चौके और दो छक्के) की तेज पारी खेलकर मजबूत शुरुआत दी. इसके बाद सूर्यकुमार यादव (नाबाद 47 रन, 37 गेंद, पांच चौके और एक छक्का) और तिलक वर्मा (31 रन, 31 गेंद, दो चौके) के बीच 56 रन की साझेदारी ने पारी को स्थिर किया. अंत में सूर्यकुमार शिवम दुबे (नाबाद 10) के साथ टिके रहे और भारत को 25 गेंद शेष रहते सात विकेट से जीत दिलाई.
कुलदीप यादव को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. इस जीत के साथ भारत ग्रुप-ए में लगातार दो जीत के बाद शीर्ष पर पहुंच गया है.
ये भी पढ़ें:-
टीम इंडिया के ‘नो हैंड शेक’ पर शोएब अख्तर की निकली चीख, बोले- हम आपके लिए अच्छी बातें कर रहे और आप…
भारत ने जीत के बाद हाथ नहीं मिलाया, तो पाक कोच बिलबिलाए, कहा- हम उम्मीद कर रहे थे…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










