IND vs AUS T20 Series: भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का कल होगा आगाज, जानें कहां देखें लाइव प्रसारण और शेड्यूल

Updated at : 19 Sep 2022 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs AUS T20 Series: भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का कल होगा आगाज, जानें कहां देखें लाइव प्रसारण और शेड्यूल

भारत-ऑस्ट्रेलिया तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 20 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना करेगी. टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिहाज से यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम होगी.

विज्ञापन

IND vs AUS T20 Series: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज कल यानी 20 सितंबर से होगा. कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम मोहाली में एरोन फिंच के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना करेगी. दोनों ही टीमों के लिए ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम होगी. ऐसे में आइए जानते हैं कहां होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण और पूरा शेड्यूल.

हर्षल और बुमराह करेंगे वापसी

गौरतलब है कि टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज को कोरोना के चपेट में आने के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है. उनके जगह पर उमेश यादव को टीम में शामिल किया गया है. वहीं भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट के बाद इस सीरीज से वापसी कर रहे हैं

Also Read: वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में बजंरग पूनिया और विनेश फोगाट ने जीता कांस्य, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
IND vs AUS T20 Series: शेड्यूल

भारत-ऑस्ट्रेलिया तीन टी20 मैचों की सीरीज का आगाज 20 सितंबर से होगा. पहला मैच पंजाब के मोहाली में खेला जाएगा, इसके बाद दूसरा मैच 23 सितंबर को नागपुर में होगा. सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 25 सितंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा.

पहला टी20 मैच, 20 सितम्बर (मोहाली)

दूसरा टी20 मैच, 23 सितम्बर (नागपुर)

तीसरा टी20 मैच, 25 सितम्बर (हैदराबाद)

IND vs AUS T20 Series: लाइव स्ट्रीमिंग

भारत-ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल करेगा, जबकि Disney+ Hotstar पर आप इन मुकाबलों लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. वहीं आगामी सीरीज डीडी फ्री डिश चैनल– डीडी स्पोर्ट्स पर भी मुफ्त में प्रसारित की जाएगी. इस सीरीज को देखने के लिए प्रशंसकों के पास कई विकल्प होंगे.

IND vs AUS T20 Series: भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मो. शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.

IND vs AUS T20 Series: ऑस्ट्रेलिया टीम

सीन एबॉट, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, एडम जम्पा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola