IND vs AUS: दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया ने बुलाया खतरनाक खिलाड़ी, स्लिप में तो जैसे उड़ता है, देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन

Beau Webster. Image: Cricket Australia/X

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हरा दिया. अब दूसरा मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच के लिए मिचेल मार्श की जगह ब्यू वेबस्टर (Beau Webster) को मौका देने का फैसला किया है.

विज्ञापन

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के पहले मैच में भारत ने मेजबान टीम को 295 रनों से हरा दिया. पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में हुए पहले मैच में कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में मेहमान टीम ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को तहस नहस कर दिया. उसके शीर्ष बल्लेबाज तो पूरी तरह नाकाम रहे. दूसरी पारी में विकेट लेने को तरसे ऑस्ट्रेलिया ने अब दूसरे टेस्ट में एक नए खिलाड़ी को मौका देने का फैसला किया है. मिचेल मार्श की जगह ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर कंगारू टीम का हिस्सा होंगे.

30 वर्षीय ब्यू वेबस्टर ऑस्ट्रेलिया के शेफील्ड शील्ड में पिछले 18 महीनों में सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहे हैं. तस्मानिया प्रांत के निवासी वेबस्टर नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने के साथ तेज गेंदबाजी भी करते हैं. हालांकि 2016 में 22 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया ए के लिए अपना पदार्पण स्पिन गेंदबाज के रूप में किया था. उन्होंने तेज गेंदबाजी सिर्फ चार साल पहले ही सीखना शुरू किया है. अपने सेलेक्शन के बाद वेबस्टर ने कहा कि वे काफी साल तक तेज खेलते रहे हैं, लेकिन अब वे थोड़ा संभल कर खेलेंगे. स्लिप फील्डिंग पोजीशन पर वेबस्टर काफी चुस्त दुरुस्त दिखाई देते हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के जारी वीडियों में आप भी देखिए ऑलराउंडर का कमाल.

गैरी सोबर्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं वेबस्टर

वेबस्टर ने पिछले साल वेस्टइंडीज के महान सर गैरी सोबर्स की बराबरी की. 132 साल के इतिहास में एक सीज़न में 900 से अधिक रन बनाने और 30 विकेट लेने वाले वे दूसरे खिलाड़ी बन गए. उन्होंने इस साल प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 56 की औसत से 448 रन बनाए हैं, साथ ही अपने 16 विकेट भी लिए हैं. इसी महीने भारत ए के खिलाफ 2 अनौपचारिक टेस्ट मैचों में 107 रन बनाने के साथ 6 विकेट भी लिए थे. उनके इस प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अब उन्हें अपनी राष्ट्रीय टीम में शामिल किया है.    

अतिरिक्त अभ्यास करेगी ऑस्ट्रेलिया

पर्थ में चार दिनों के भीतर पहला टेस्ट हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम सोमवार 1 दिसंबर को एडिलेड पहुंचेगी. एडिलेड में होने वाला दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से शुरू होगा. इस बार कंगारू टीम प्रारंभिक योजना के अलावा अतिरिक्त प्रैक्टिस सेशन में भी भाग लेगी. कोच मैकडोनाल्ड ने कहा कि हम लाल गेंद से गुलाबी गेंद पर शिफ्ट कर रहे हैं, तो यह जरूरी है कि हम अलग से तैयारी करें. बेस्ट ऑफ फाइव सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से पिछड़ चुकी है. ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार पहला टेस्ट हारने के बाद 1997 में इंग्लैंड में एशेज जीता था. वह एक बार फिर इसी इतिहास को दोहराना चाहेगा.

IPL 2025: ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा, आईपीएल के रण में राजस्थान रॉयल्स ने जारी किया धांसू वीडियो

दूसरे टेस्ट के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग स्क्वाड

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज , आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर.

रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद, यश दयाल

ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिच मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क , ब्यू वेबस्टर

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola