ePaper

IIT BABA ने भारत को जिताया टी20 विश्वकप! किया हैरान करने वाला दावा, बताया रोहित को दे रहा था सलाह, लेकिन...

Updated at : 22 Jan 2025 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
IITian Baba Arrest

IITian Baba Abhay Singh

IIT BABA: महाकुंभ के दौरान हर दिन लाखों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं, लेकिन इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं IIT वाले बाबा. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे बता रहे हैं, कि कैसे उनकी वजह से भारत ने 2024 का विश्वकप फाइनल जीता था.  

विज्ञापन

IIT BABA: महाकुंभ के दौरान हर दिन लाखों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं, लेकिन इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं IIT वाले बाबा. आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले बाबा का असली नाम अभय सिंह है. वे सोशल मीडिया पर अपनी डिग्री को लेकर वायरल हुए थे, उसके बाद खुद को विष्णु और ईश्वर कह कर तरह-तरह के दावे कर रहे थे. लेकिन अब वे एक और कारण से वायरल हो गए हैं. उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे बता रहे हैं, कि कैसे उनकी वजह से भारत ने 2024 का विश्वकप फाइनल जीता था.  

उन्होंने तरीका बताया कि कैसे उन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप जितवाया था. उन्होंने कहा कि उन्होंने बहुत क्रिकेट देखा है. 2024 का टी20 वर्ल्डकप उन्होंने ही जितवाया था. उन्होंने कहा वे रोहित शर्मा से बार बार कह रहा था, हार्दिक को बॉल दे भाई. लेकिन वो दे ही नहीं रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि घर में बैठकर उन्होंने भारत को जितवा दिया.

बाबा ने कहा, “यहां बैठकर आपको सिग्नल से जुड़ना है और वो जो सिग्नल है वो लाइव आ रहा है. वैसे तो वो एक ही चीज है एनर्जी एक ही रूप में आ रही है. फिर वही हवा में जाकर वेव फार्म में टावर को हिट कर रहा है. अब एनर्जी उस टावर तक कैसे पहुंची, कैमरा ने उस एनर्जी को एब्जॉर्ब किया. तुम सामने देख रहे हो, लेकिन बीच में इनफॉर्मेशन का मैनिपुलेशन (हेरफेर) हो रहा है. बीच-बीच में ये स्टेप्स हो रहे हैं. ये अलग तरह से कोड-डिकोड हो रहा है.” बाबा के इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. उनके इस दावे को लेकर कुछ लोग इसे मजाक मान रहे हैं, तो कुछ इसे दिलचस्प और अनोखा कह रहे हैं.

ऋषभ, बुमराह और सूर्यकुमार एंटी डोपिंग एजेंसी के दायरे में,  NADA ने 2025 के लिए टेस्टिंग पूल में जोड़ा

आपको बता दें कि महाकुंभ में आईआईटियन बाबा महंत सोमेश्वर पुरी के साथ आए थे, लेकिन उन्होंने अपने गुरु के खिलाफ ही अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया, जिसके बाद उन्हें जूना अखाड़े के शिविर से बाहर कर दिया गया. इसके बाद उनके महाकुंभ से गायब होने की खबर आई थी, लेकिन मीडिया में आकर उन्होंने सफाई दी और कहा कि ज्यादा फेमस होने की वजह से मुसीबत में आ गए हैं. अभय सिंह ने बताया कि पहले वह आसानी से बाहर घूम सकते थे, चाय पी सकते थे, और किसी भी टेंट में जाकर आराम कर लेते थे। लेकिन अब, उनकी पहचान के कारण, उन्हें बाहर जाने से पहले सोचना पड़ता है. उनका कहना है कि उनकी सादगी और स्वतंत्रता अब बाधित हो गई है. पहले की तरह न तो वह सहजता से बाहर घूम पाते हैं और न ही सामान्य जीवन जीने का अनुभव कर पा रहे हैं. फेम के इस दबाव ने उन्हें मानसिक और सामाजिक रूप से असुविधाजनक स्थिति में डाल दिया है.

इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम होगा या नहीं, ICC ने नियम का हवाला देते हुए कही यह बात

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola