इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम होगा या नहीं, ICC ने नियम का हवाला देते हुए कही यह बात
Indian Cricket Team New Jersey.
Champions Trophy: BCCI और आईसीसी के बीच भारतीय टीम की चैंपियंस ट्रॉफी किट पर “पाकिस्तान” को शामिल करने को लेकर कथित विवाद ने क्रिकेट जगत में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. जिस पर अब ICC का रिएक्शन आया है.
Champions Trophy: BCCI और आईसीसी के बीच भारतीय टीम की चैंपियंस ट्रॉफी किट पर “पाकिस्तान” को शामिल करने को लेकर कथित विवाद ने क्रिकेट जगत में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. इस मुद्दे के केंद्र में भारत और पाकिस्तान के बीच भू-राजनीतिक तनाव है, जो अक्सर खेल के क्षेत्र में भी फैल जाता है. बीसीसीआई की किट पर “पाकिस्तान” का नाम शामिल न करने की इच्छा जताई है. न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने रिपोर्ट दी थी, कि बीसीसीआई अपनी जर्सी पर पाकिस्तान का नाम नहीं शामिल करेगा. लेकिन अब आईसीसी ने नियम का हवाला देते हुए कहा है कि यह हर टीम को जिम्मेदारी है कि वह टूर्नामेंट का लोगो लगाए.
ए-स्पोर्ट्स के अनुसार आईसीसी के एक अधिकारी ने कहा, “हर टीम की जिम्मेदारी है कि वह अपनी जर्सी पर टूर्नामेंट का लोगो लगाए. सभी टीमों को इस नियम का पालन करना अनिवार्य है.” एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, “यदि खिलाड़ियों की किट पर मेजबान देश पाकिस्तान के नाम के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का लोगो नहीं पाया गया तो भारत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है.”
IND vs ENG: ओस और पिच की चुनौती, टीम इंडिया ने ऐसे की तैयारी, जानें कैसा रहेगा भारतीय स्क्वॉड
नक्सल इलाके की बेटियों की ऊंची उड़ान, एलिजाबेथ, अनीता और सूरजमनी ने किया ये कमाल
आईसीसी के आयोजनों में परंपरा के अनुसार, टीमों की जर्सी पर टूर्नामेंट के मेजबान देश का नाम लिखा होता है. टी20 वर्ल्ड कप 2021 में, जिसकी मेजबानी बीसीसीआई ने की थी, लेकिन टूर्नामेंट यूएई में हुआ था. उस दौरान सभी टीमों की जर्सी पर इंडिया का नाम लिखा गया था. अब 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऐसी खबरें हैं कि भारतीय टीम अपनी जर्सी से पाकिस्तान का नाम हटा सकती है. टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के दौरान भी पाकिस्तान का नाम लिखी हुई जर्सी नहीं पहनी थी. यह देखना दिलचस्प होगा कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में क्या ऐसा दोबारा होता है.
IND vs ENG: अर्शदीप सिंह इतिहास रचने के करीब, जानिए टी20 मैचों किस गेंदबाज रिकॉर्ड है दांव पर
इसी तरह बीसीसीआई ने अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से शुरू में इनकार कर दिया था, जिसके बाद काफी विवाद पैदा हो गए थे, लेकिन आईसीसी ने मामले को सुलझाया. हालांकि इसकी वजह से टूर्नामेंट के आयोजन में काफी देरी हो गई. उसके बाद रोहित शर्मा को भी बीसीसीआई ने पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था. यह टूर्नामेंट से पहले होने वाले कर्टेन-रेज़र इवेंट होता है, जिसमें सभी प्रतिस्पर्धी टीमों के कप्तान शामिल होते हैं. यह कार्यक्रम पाकिस्तान में होना है, और यह स्पष्ट नहीं है कि बीसीसीआई भू-राजनीतिक तनावों को देखते हुए रोहित को सीमा पार जाने की अनुमति देगा या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अनन्त नारायण शुक्ल
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.
अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.
इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.
अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.
अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.
तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









