ePaper

आधा भारत नहीं जानता सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड के बारे में, जान जाएगा तो क्रिकेट की जपेगा माला!

Updated at : 16 Aug 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
आधा भारत नहीं जानता सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड के बारे में, जान जाएगा तो क्रिकेट की जपेगा माला!

ENG vs IND: Sachin Tendulkar 1st Century

Sachin Tendulkar Record: 14 सितंबर 1990 को सचिन तेंदुलकर ने 17 साल की उम्र में टेस्ट में अपना पहला शतक लगाया. इस मैच में मास्टर ब्लास्टर ने शतक जड़कर इंग्लैंड के खिलाफ अपनी यादगार पारी खेली साथ ही भारतीय क्रिकेट के लिए एक अनोखा इतिहास रच दिया.

विज्ञापन

Sachin Tendulkar Record: 14 सितंबर का दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में खास तौर पर याद किया जाता है. इस दिन 1990 में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक लगाया था. तब सिर्फ 17 साल और 107 दिन की उम्र में तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी धाक जमाई और उस वक्त के युवा बल्लेबाजों के लिए मिसाल कायम की. हालांकि टेस्ट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मोहम्मद अशरफुल के नाम है, जिन्होंने 17 साल और 61 दिन की उम्र में शतक लगाया था.

तेंदुलकर ने दिखाई काबिलियत

इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए उस टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 519 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 432 रन बनाए. कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 179 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि संजय मांजरेकर ने 196 गेंदों पर 93 रन बनाए. वहीं सचिन तेंदुलकर ने 136 गेंदों में 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

Sachin tendulkar 1st international century, source: x

हालांकि इस पारी में तेंदुलकर शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने टीम के लिए अहम योगदान दिया. इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 320 रन बनाकर पारी घोषित की और भारत के सामने जीत के लिए 408 रनों का टारगेट रखा.

तेंदुलकर ने पूरा किया शतक का सपना

टीम इंडिया की दूसरी पारी में बल्लेबाजों ने फिर से शानदार प्रदर्शन किया. संजय मांजरेकर ने इस बार भी अर्धशतक बनाया और 50 रन बनाकर आउट हुए. वहीं सचिन तेंदुलकर ने अपनी पहली पारी की कसर पूरी करते हुए 189 गेंदों में 17 चौकों की मदद से 119 रन बनाकर नॉटआउट रहे. इस दौरान मनोज प्रभाकर ने भी उनका बेहतरीन साथ दिया और 128 गेंदों पर 67 रन बनाकर नाबाद रहे.

अंततः ये ऐतिहासिक टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ, लेकिन तेंदुलकर का यह शतक भारतीय क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा. इस दिन की पारी ने साबित कर दिया कि मास्टर ब्लास्टर केवल प्रतिभा ही नहीं, बल्कि मैदान पर निरंतर मेहनत और धैर्य का भी प्रतीक हैं.

ये भी पढ़ें-

IPL 2026: सैमसन के बदले राजस्थान ने मांगा CSK का दिल और धड़कन, इन खिलाड़ियों की रखी डिमांड

Independence Day: आजादी के बाद 15 अगस्त पर कैसा रहा है भारतीय क्रिकेट का रिकॉर्ड? जानिए कब क्या हुआ

Viral Video: रोहित शर्मा के डांस मूव देख चौक जाएंगे आप, स्टेज पर ऐसा थिरके की बॉलीवुड भी हैरान

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola