मोहम्मद शमी को घरेलू हिंसा मामले में नोटिस, हसीन जहां की अर्जी पर SC ने मांगा जवाब

Mohammed Shami Hasin Jahan Case: घरेलू हिंसा के केस में टीम इंडिया के क्रिकेटर मोहम्मद शमी को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने पत्नी हसीन जहां की अर्जी पर शमी से जवाब मांगा है.
Mohammed Shami Hasin Jahan Case: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने घरेलू हिंसा और मेंटेनेंस केस को पश्चिम बंगाल से दिल्ली ट्रांसफर करने की अर्जी दाखिल की है. जिसपर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेटर को नोटिस जारी किया. जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने यह आदेश पारित किया.
हसीन जहां ने अपनी अर्जी में क्या कहा?
मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपनी अर्जी में अपनी बेटी की पढ़ाई और अपने परिवार के करीब रहने की जरूरत के आधार पर केस ट्रांसफर करने की मांग की है.
सुप्रीम कोर्ट ने शमी को पहले भी जारी किया था नोटिस
इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने शमी से उनकी पत्नी की अर्जी पर जवाब मांगा था, जिसमें उन्होंने अपने और अपनी बेटी के महीने के मेंटेनेंस को 4 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की मांग की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










