कहां ऐम कर रहे हो, कोच गंभीर के सावल पर हार्दिक पांड्या का जवाब कर देगा हैरान, देखें Video

Gautam Gambhir Talk to Hardik Pandya: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी हो गई है. नेट सेशन के दौरान कोच गौतम गंभीर ने सवाल किया कहां ऐम करना चाहते हो जिसके जवाब में पांड्या ने शानदार लंबे शॉट्स लगा दिए. BCCI के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो ने सबका ध्यान खींचा.
Gautam Gambhir Talk to Hardik Pandya: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच टी20 सीरीज बुधवार 21 जनवरी से शुरू हो रही है. इसे टी20 विश्व कप 2026 से पहले टीम इंडिया की अहम तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाला टी20 विश्व कप 7 फरवरी से शुरू होगा. इससे पहले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की फिटनेस और फॉर्म दोनों पर सबकी नजर रहेगी.
नेट सेशन में दिखा हार्दिक का पुराना रंग
BCCI ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हार्दिक पांड्या नेट्स में लंबे लंबे शॉट खेलते नजर आए. उन्होंने स्टैंड में बैठे लोगों से सइड हटने को कहा ताकि गेंद किसी को न लगे. इसी दौरान हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने पूछा कि कहां मारने का इरादा है. हार्दिक ने जवाब दिया कि पहले टियर में. इसके बाद जब हार्दिक का शॉट दूसरे टियर तक पहुंच गया तो कोच गंभीर के साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव भी हैरान नजर आए. इस माहौल ने साफ दिखा दिया कि हार्दिक मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से तैयार हैं.
टीम इंडिया को मिलेगा बैलेंस
हार्दिक पांड्या की वापसी से भारतीय टी20 टीम को बड़ा संतुलन मिलेगा. वह बल्लेबाजी के साथ साथ तेज गेंदबाजी भी कर सकते हैं. इससे टीम मैनेजमेंट को प्लेइंग इलेवन में ज्यादा विकल्प मिलेंगे. हार्दिक की मौजूदगी से एक अतिरिक्त स्पेशलिस्ट बल्लेबाज या गेंदबाज को खिलाने की आजादी मिलती है. न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ यह संतुलन काफी अहम साबित हो सकता है.
जसप्रीत बुमराह की वापसी
इस टी20 सीरीज में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी टीम इंडिया में लौट रहे हैं. बुमराह और हार्दिक की जोड़ी से भारत की गेंदबाजी और ऑलराउंड ताकत दोनों मजबूत होंगी. बुमराह की यॉर्कर और डेथ ओवर की गेंदबाजी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए चुनौती बनेगी. वहीं हार्दिक जरूरत पड़ने पर बीच के ओवरों में विकेट निकालने का काम कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-
ICC Rankings: ODI में विराट कोहली से छीनी बादशाहत, यह कीवी खिलाड़ी बना नंबर 1, रोहित को भी नुकसान
IND vs NZ: नागपुर में होगा टी20 सीरीज का आगाज, जानें कब और कहां देखें लाइव?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










