IND vs NZ: नागपुर में होगा टी20 सीरीज का आगाज, जानें कब और कहां देखें लाइव?

IND vs NZ टी20 सीरीज का आगाज 21 जनवरी (बुधवार) से होने जा रहा है. पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा. इस सीरीज में ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की वापसी हो रही है. जानें कब और कहां देख सकते हैं इस सीरीज के लाइव मैच.
टीम इंडिया को न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. अब दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है, जिसका पहला मुकाबला बुधवार 21 जनवरी को खेला जाएगा. यह मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में होगा. वनडे में मिली हार के बाद टी20 में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ भारतीय टीम नई शुरुआत करना चाहेगी.
कब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पहला टी20?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच बुधवार 21 जनवरी को खेला जाएगा. इस मुकाबले की मेजबानी नागपुर का विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड करेगा. यह दूसरी बार होगा जब दोनों टीमें नागपुर में टी20 मैच में आमने सामने होंगी. इससे पहले भी यहां दोनों टीमों के बीच टी20 मुकाबला खेला जा चुका है. नागपुर का यह मैदान बल्लेबाजों के साथ साथ स्पिन गेंदबाजों के लिए भी मददगार माना जाता है. ऐसे में एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
पहले टी20 मैच का लाइव एक्शन शाम 7 बजे से शुरू होगा. वहीं टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी शाम 6 बजकर 30 मिनट पर होगा. नागपुर में भारत अब तक कुल पांच टी20 मैच खेल चुका है. इनमें से टीम इंडिया को तीन मैचों में जीत और दो मैचों में हार मिली है. घरेलू मैदान का फायदा भारतीय टीम उठाना चाहेगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम भी यहां बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेगी.
टी20 में किसकी हुई वापसी?
पहले टी20 मैच में भारतीय टीम के कुछ अहम खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे. टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे तिलक वर्मा पहले तीन टी20 मैचों के लिए स्क्वाड में शामिल नहीं हैं. वहीं वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हुए वाशिंगटन सुंदर भी इस टी20 सीरीज से बाहर हैं. दूसरी ओर टीम में ईशान किशन के अलावा श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है. श्रेयस की वापसी से मध्यक्रम को मजबूती मिलने की उम्मीद है. चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए युवाओं और अनुभव का संतुलन बनाने की कोशिश की है.
कहां देखें IND vs NZ टी20 लाइव?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले टी20 मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के अलग अलग चैनलों पर किया जाएगा. टीवी के अलावा अगर आप मोबाइल या दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच देखना चाहते हैं तो जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी. जिन फैंस के पास इसका सब्सक्रिप्शन है, वे मैच का पूरा आनंद घर बैठे ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें-
IND vs NZ: T20 की प्लेइंग XI में ईशान किशन कंफर्म, कैप्टन सूर्या ने बताया; इस नंबर पर खेलेंगे
BBL: पर्थ के स्टेडियम में लगी आग से मचा हड़कंप, धुएं के बीच चलता रहा मैच, बाबर आजम फिर फेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










