ePaper

ICC Rankings: ODI में विराट कोहली से छीनी बादशाहत, यह कीवी खिलाड़ी बना नंबर 1 बैटर, रोहित को भी नुकसान

Updated at : 21 Jan 2026 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
ICC Rankings: ODI में विराट कोहली से छीनी बादशाहत, यह कीवी खिलाड़ी बना नंबर 1 बैटर, रोहित को भी नुकसान
डेरिल मिचेल और विराट कोहली

ICC Rankings: आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग थोड़ी निराशा लेकर आई है. एक ही हफ्ते पहले नंबर एक बने विराट कोहली अब उस कुर्सी से नीचे उतर गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक लगाने के बावजूद कोहली को ज्यादा फायदा नहीं मिला. वहीं कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर इतिहास रच दिया है.

विज्ञापन

ICC Rankings: भारत में सीरीज जीतने के साथ-साथ डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) ने रैंकिंग में भी लंबी छलांग लगाई है और बड़े अंतर से नंबर एक बन गए हैं. इसके साथ ही विराट कोहली (Virat Kohli) अब वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

डेरिल मिचेल बने नंबर वन बल्लेबाज

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज खत्म होते ही आईसीसी ने नई रैंकिंग जारी की है. इसमें न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. पिछले हफ्ते वह दूसरे स्थान पर थे और सिर्फ एक रेटिंग अंक से पीछे थे. लेकिन इस बार उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए साफ बढ़त बना ली है. मिचेल की रेटिंग अब 845 हो गई है जो उनके करियर की सबसे बेहतरीन रेटिंग है. यह उनके वनडे करियर में दूसरी बार है जब वह नंबर एक बल्लेबाज बने हैं.

ICC ODI Batters Ranking
वनडे में ICC की ताजा रैंकिंग (21 जनवरी 2026)

कोहली का शतक भी नहीं दिला सका टॉप पोजीशन

विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक लगाने में सफल रहे थे. उन्होंने 108 गेंद में 124 रन की शानदार पारी खेली. इसके बावजूद टीम इंडिया मैच और सीरीज दोनों हार गई. रैंकिंग में भी कोहली को नुकसान हुआ और वह पहले से दूसरे नंबर पर खिसक गए. फिलहाल उनकी रेटिंग 795 है जो पिछले सप्ताह से ज्यादा जरूर है लेकिन मिचेल से काफी पीछे है. कोहली अब सीधे जुलाई में ही मैदान पर नजर आएंगे जिससे उनके लिए जल्दी वापसी करना मुश्किल होगा.

रोहित शर्मा और इब्राहिम जादरान की स्थिति

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भी इस बार रैंकिंग में झटका लगा है. वह अब चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान पहुंच गए हैं जिनकी रेटिंग 764 है. रोहित शर्मा की रेटिंग 757 है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी सीरीज में रोहित का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा. तीन मैचों की सीरीज में वह सिर्फ 61 रन ही बना सके और एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए. इसका सीधा असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा.

भारत के खिलाफ मिचेल का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ इस सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने तीन मैचों में 2 शतक और एक अर्धशतक की मदद से कुल 352 रन बनाए. यह भारत के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज का एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन है. साथ ही यह किसी भी न्यूजीलैंड बल्लेबाज का भी बेस्ट प्रदर्शन है. मिचेल अब भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में एबी डिविलियर्स के बाद दूसरे नंबर पर आ गए हैं. खास बात यह भी है कि मिचेल ने अब तक अपने वनडे करियर में एक बार भी शून्य पर आउट नहीं हुए हैं.

टॉप 10 में और खिलाड़ियों की चाल

रैंकिंग में शुभमन गिल 723 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर हैं जबकि बाबर आजम 722 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं. आयरलैंड के हैरी टेक्टर सातवें और वेस्टइंडीज के शाई होप आठवें नंबर पर हैं. श्रीलंका के चारिथ असालांका नौवें स्थान पर हैं. श्रेयस अय्यर खराब प्रदर्शन के कारण टॉप 10 से बाहर हो गए हैं और अब 11वें नंबर पर हैं. उनकी जगह केएल राहुल ने ली है जो न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाने के बाद दसवें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं ग्लेन फिलिप्स ने शानदार पारी के दम पर रैंकिंग में 16 स्थान की छलांग लगाई है.

ये भी पढ़ें-

नंबर 3 पर खेलेंगे ईशान किशन, टी20 में इस स्थान पर ऐसे हैं आंकड़े, क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ होगी रनों की बारिश?

IND vs NZ: नागपुर में होगा टी20 सीरीज का आगाज, जानें कब और कहां देखें लाइव?

IND vs NZ: T20 की प्लेइंग XI में ईशान किशन कंफर्म, कैप्टन सूर्या ने बताया; इस नंबर पर खेलेंगे

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola