इतिहास के पन्नों से : आज ही के दिन पहली बार वनडे क्रिकेट में बना था सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 May 2020 2:29 PM
आज का दिन क्रिकेट इतिहास में बहुत ही खास दिन है क्योंकि आज ही के दिन एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बना था.
आज का दिन क्रिकेट इतिहास में बहुत ही खास दिन है क्योंकि आज ही के दिन एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बना था. ये पारी खेली थी पाकिस्तान के सईद अनवर ने. ये पारी इसलिए भी यादगार रहेगा क्योंकि सईद अनवर ने ये 194 रन भारत के खिलाफ चेन्नई में खेली थी. जिसे बाद में भारत के मास्टर ब्लास्टर कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने तोड़ दिया था. अनवर से पहले ये रिकॉर्ड दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के नाम था.
उन्होंने 189 रनों की पारी खेली थी. अनवर उस मैच में बिल्कुल अलग ही रंग में दिखाई पड़ रहे थे और हर गेंदबाज उसके सामने बेअसर दिखाई पड़ रहा था, लेकिन दिलचस्प बात इस मैच की ये रही कि पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज उस मैच में 39 रनों से आगे नहीं बढ़ पाया. पाकिस्तान की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 327 रनों का स्कोर खड़ा की. यानी कि 4 बल्लेबाजों ने मिलकर सिर्फ 133 रन ही बना पाए थे. एक समय तो ऐसा लग रहा था कि आज क्रिकेट के इतिहास में वनडे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक बन जाएगा. लेकिन तभी सचिन ने उस वक्त अनवर को सौरव गांगुली के हाथों कैच करा कर इस मुकाम को नहीं छूने दिया.
उन्होंने अपनी उस पारी में 22 चौके और 5 छक्के लगाए थे. जब भारत की बल्लेबाजी की बारी आई तो राहुल द्रविड़ के 107 रन और विनोद कांबली के 65 रनों के योगदान के बावजूद 292 रनों पर सिमट गयी. इस तरह भारत को इस मैच में 35 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन इसके बाद सचिन ने उनका ये रिकॉर्ड 2010 में ग्वालियर के मैदान पर तोड़ दिया था. यह वनडे इतिहास का उस समय पहला दोहरा शतक था. उसके बाद सचिन का ये रिकॉर्ड सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने तोड़ दिया था. सचिन का ये रिकॉर्ड ज्यादा दिनों तक बरकरार नहीं रह सका और सहवाग ने ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन बनाकर तोड़ दिया था. खास बात ये थी कि उस पारी को उन्होंने बतौर कप्तान खेला था. बाद में ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा ने तोड़ दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










