तुम्हारी परफॉर्मेंस सिर्फ… शाहिद अफरीदी ने शादाब को लताड़ा, भारत के खिलाफ ऐसे हैं आंकड़े

Updated:
विज्ञापन

शाहिद अफरीदी ने शादाब खान को लगाई फटकार

Shahid Afridi Slams Shadab Khan: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने शादाब खान को कडा जवाब दिया है. अफरीदी ने शादाब को छोटी टीमों का प्लेयर बताया. शादाब का भारत जैसी बडी टीमों के खिलाफ रिकार्ड काफी खराब रहा है. वनडे और टी20 दोनों फार्मेट में वह फ्लाप रहे हैं.

विज्ञापन

Shahid Afridi Slams Shadab Khan: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) और लेग स्पिनर शादाब खान (Shadab Khan) के बीच नया विवाद हो गया है. शादाब के एक बयान से अफरीदी काफी नाराज हैं. शादाब ने कहा था कि उनकी पीढी ने भारत को आईसीसी टूर्नामेंट में हराया है, जबकि पुरानी पीढी ऐसा नहीं कर सकी. इस पर अफरीदी ने कडा जवाब देते हुए कहा कि 2021 की जीत के बाद मिली शोहरत मौजूदा खिलाडी संभाल नहीं पाए हैं.

विज्ञापन

छोटी टीमों के खिलाफ आता है शादाब का प्रदर्शन

अफरीदी ने शादाब को जवाब देते हुए उनकी परफोरमेंस की सच्चाई बताई. उन्होंने कहा कि बेटा, तुम्हारी परफॉर्मेंस सिर्फ नामीबिया जैसी छोटी टीमों के खिलाफ आई है. अफरीदी ने चुनौती दी कि अगर जवाब देना है, तो न्यूजीलैंड और बाकी बड़ी टीमों के खिलाफ खेल कर दिखाओ. अफरीदी की बात सही भी है क्योंकि भारत जैसी बड़ी टीम के खिलाफ शादाब का रिकार्ड खराब रहा है.

वनडे मैचों में भारत के सामने खराब आंकडे

भारत के खिलाफ शादाब का वनडे रिकार्ड उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा है. भारत के सामने वनडे में शादाब नाकाम रहे हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ 8 वनडे मैचों में गेंदबाजी करते हुए केवल 5 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 60 रन देकर 2 विकेट लेना रहा है, जो एक गेंदबाज के लिहाज से काफी साधारण है.

रोहित और विराट ने जमकर की धुनाई

वनडे एशिया कप और विश्व कप जैसे बडे मंच पर शादाब भारत के सामने हमेशा दबाव में दिखे हैं. इन बडे मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाजों ने उनकी जमकर धुनाई की है. खास तौर पर दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शादाब के खिलाफ खूब रन लूटे हैं. इसी का नतीजा है कि भारत के खिलाफ उनकी इकोनामी रेट 6 रन प्रति ओवर से ज्यादा की रही है.

टी20 इंटरनेशनल में भी गेंदबाजी पूरी तरह फ्लाप

वनडे के अलावा टी20 इंटरनेशनल में भी भारत के खिलाफ शादाब का प्रदर्शन साधारण रहा है. उन्होंने भारत के खिलाफ 6 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें सिर्फ 3 विकेट मिले हैं. शादाब के लिए 2021 टी20 विश्व कप की ऐतिहासिक जीत सबसे बडा मौका था. हालांकि हालिया 2026 टी20 विश्व कप के ग्रुप मैच में वह काफी महंगे साबित हुए. उस मैच में उन्होंने एक ओवर में 17 रन दिए.

बल्ले से भी भारत के खिलाफ रहे बेअसर

शादाब खान एक आलराउंडर हैं, लेकिन भारत के खिलाफ उनका बल्ला शांत ही रहा है. भारत के खिलाफ 6 टी20 मैचों में वह सिर्फ 33 रन बना पाए हैं. वहीं 2026 के टी20 मैच में वह 15 गेंदों पर 14 रन ही बना सके. वनडे की 6 पारियों में उन्होंने सिर्फ 60 रन बनाए हैं. कुल मिलाकर शादाब आज तक भारत के सामने पूरी तरह बेअसर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

क्या ऑस्ट्रेलिया का हारना पाकिस्तान के लिए शुभ? इस वायरल दावे की हकीकत जानें

41 साल के नबी का कमाल, T20WC में कनाडा के खिलाफ बनाया महारिकॉर्ड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola