ePaper

टीम को इस मुकाम तक पहुंचाया, कोच जोनाथन ट्रॉट की विदाई पर भावुक हुए राशिद खान

Updated at : 20 Feb 2026 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
Rashid Khan on Jonathan Trott

जोनाथन ट्रॉट और राशिद खान

Rashid Khan on Jonathan Trott: अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी मैच में कनाडा को 82 रनों से हरा दिया है. इस धमाकेदार जीत के साथ टीम ने अपने हेड कोच जोनाथन ट्रॉट को शानदार विदाई दी. कप्तान राशिद खान ने ट्रॉट के योगदान को याद किया और टूर्नामेंट में टीम की कमियों पर भी खुलकर बात की.

विज्ञापन

Rashid Khan on Jonathan Trott: अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का अंत धमाकेदार जीत के साथ किया है. गुरुवार को एम चिदंबरम मैदान पर खेले गए टूर्नामेंट के 39वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ टीम ने अपने हेड कोच जोनाथन ट्रॉट (Jonathan Trott) को विजयी विदाई दी. मैच के बाद कप्तान राशिद खान (Rashid Khan) ने कोच ट्रॉट की विदाई और टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन पर खुलकर बात की. उन्होंने सिर्फ तथ्यों पर जोर देते हुए बताया कि टीम का सफर कैसा रहा और आगे उनकी क्या योजनाएं हैं.

जोनाथन ट्रॉट की विदाई 

कनाडा के खिलाफ जीत के बाद राशिद ने कोच की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि जोनाथन ट्रॉट के साथ पिछले चार या साढे चार साल का यह सफर टीम के लिए कमाल का रहा. उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है. टीम को इस मुकाम तक पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई. ट्रॉट को इस तरह टीम से अलग होते देखना काफी भावुक पल है. लेकिन यही जिंदगी है, आप कभी भी हमेशा साथ नहीं रह सकते. हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना चाहते हैं और उनसे फिर मुलाकात की उम्मीद करते हैं.

साउथ अफ्रीका से मिली हार 

टूर्नामेंट में टीम के सफर को लेकर राशिद ने कहा कि हम पूरी तैयारी के साथ आए थे और हमने लाजवाब क्रिकेट खेला. उनके मुताबिक साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में मिली हार ने अफगानिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया. इसी हार ने टीम को सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई. टीम जानती थी कि विश्व कप में अपने भाग्य को नियंत्रण में रखने के लिए शुरुआती दो मैचों में से एक में जीत दर्ज करनी ही होगी. राशिद ने यह भी माना कि क्रिकेट का टूर्नामेंट हमेशा ऐसे ही चलता है.

सुधार की सख्त जरूरत 

राशिद ने कहा कि इस टूर्नामेंट से हमारे लिए काफी चीजें सकारात्मक रही हैं. हम इनके साथ आगे बढना चाहेंगे और अगले आईसीसी इवेंट में मजबूती से वापसी करेंगे. हालांकि, कुछ चीजों में हमें सुधार करने की बहुत जरूरत है. कप्तान ने स्पष्ट किया कि खासतौर पर बडी टीमों के खिलाफ हमारे मध्यक्रम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा होना चाहिए. इसके अलावा अंतिम ओवरों में हमारी गेंदबाजी को भी और धारदार होने की सख्त जरूरत है ताकि विपक्षी टीम को रोका जा सके.

ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान का प्रदर्शन औसत 

टीम ने इस दौरान कुल 4 मैच खेले. इन 4 मैचों में से अफगानिस्तान को दो मैचों में शानदार जीत मिली. जबकि 2 मैचों में टीम को हार का सामना करना पडा. कुल मिलाकर 2 जीत और 2 हार के साथ टीम का सफर खत्म हुआ. कनाडा के खिलाफ 82 रनों की बडी जीत के साथ टीम ने अपने वर्ल्ड कप अभियान को खत्म किया. अब टीम अगले टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारी पुख्ता करेगी.

ये भी पढ़ें-

दिमाग खाली है क्या? T20 WC में BCCI का पक्ष लेने के आरोपों पर भड़के आकाश चोपड़ा

ये पाकिस्तानी नहीं सुधरेंगे, सुपर-8 में भारत को लेकर दिया बेतुका बयान, जानें क्या कहा?

तुम्हारी परफॉर्मेंस सिर्फ… शाहिद अफरीदी ने शादाब को लताड़ा, भारत के खिलाफ ऐसे हैं आंकड़े

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola