ePaper

ENG W vs SA W: महिला वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को मिली शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने 10 विकेट से दी शिकस्त

Updated at : 03 Oct 2025 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
Women's World Cup 2025: ENG W vs SA W

इंग्लैंड ने 10 विकेट से साउथ अफ्रीका को हराया, फोटो- सोशल मीडिया

Women World Cup 2025: महिला वर्ल्ड कप 2025 में इंग्लैंड की टीम ने जीत के साथ अपने सफर का आगाज किया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल की. टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करते हुए इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 69 रन पर ऑलआउट कर दिया. इसके बाद बिना विकेट खोए लक्ष्य को हासिल कर लिया.

विज्ञापन

महिला वर्ल्ड कप 2025 (Women World Cup 2025) में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका (ENG W vs SA W) के बीच मुकाबला खेला गया. गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मैच को इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया है. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का इंग्लिश टीम का फैसला बिल्कूल सही साबित हुआ. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम मुश्किलों में पड़ी और 20.4 ओवर में 10 विकेट पर सिर्फ 69 रन ही बना पाई. जिसके जवाब में इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य को हासिल कर लिया. 

स्मिथ और साइवर ब्रंट का कहर

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम की शुरूआत ही अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर में टीम को पहला झटका लग गया और इसके बाद विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा. महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में यह दूसरा सबसे छोटा स्कोर था. इस मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से स्पिनर लिंसे स्मिथ (Linsey Smith) ने शुरुआती ओवरों से ही साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया. स्मिथ ने सिर्फ सात रन देकर तीन अहम विकेट निकाले. उन्होंने कप्तान लौरा वोल्वार्ट (Laura Wolvaardt) को दूसरे ओवर में ही कैच और बोल्ड कर इंग्लैंड को शानदार शुरुआत दिलाई. इसके बाद चौथे ओवर में टैजमिन ब्रिट्स (Tazmin Brits) और छठे ओवर में अनुभवी मारिजाने काप (Marizanne Kapp) को बोल्ड कर दिया. तेज गेंदबाज लॉरेन बेल ने सुने लुस को आउट किया जबकि कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने क्लो ट्रायोन और नादिन डी क्लार्क के विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की उम्मीदों को पूरी तरह खत्म कर दी.

साउथ अफ्रीका का फ्लॉप शो

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज पूरे मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने टिक ही नहीं सके. शुरुआती झटकों के बाद मध्यक्रम भी बुरी तरह लड़खड़ा गया. विकेटकीपर बल्लेबाज सिनालो जाफ्टा (Sinalo Jafta) ही अकेली खिलाड़ी रहीं जो दस रन के आकड़े को पार कर सकीं. उन्होंने 22 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली. टीम के लिए दूसरा सर्वाधिक स्कोर वाइड गेंदों से मिले आठ रन रहे, जो बल्लेबाजी की कमजोरी को साफ दिखाता है. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने जिस अनुशासन और आक्रामकता के साथ गेंदबाजी की, उससे साउथ अफ्रीका कभी उबर ही नहीं पाई और मात्र 69 रनों पर पूरी टीम ढेर हो गई.

सलामी जोड़ी ने दिलाई जीत

70 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने जीत को औपचारिकता बना दिया. टैमी ब्यूमोंट ने 35 गेंदों पर 21 रन बनाए जबकि एमी जोंस ने 50 गेंदों पर नाबाद 40 रन की पारी खेली. दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही सधी हुई बल्लेबाजी कर टीम को बिना किसी परेशानी के लक्ष्य तक पहुंचा दिया. साउथ अफ्रीका के लिए यह हार न केवल शर्मनाक रही बल्कि टूर्नामेंट में उनके आत्मविश्वास पर भी बड़ा असर डाल सकती है.

ये भी पढ़ें-

15 साल में पहली बार भारतीय क्रिकेट में हुआ ऐसा, अपने ही घर में इन दिग्गजों के बिना उतरी टीम इंडिया

IND vs WI: ध्रुव जुरेल ने लगाई ताबड़तोड़ फिफ्टी, बैटिंग का अंदाज देख फैंस को आई ऋषभ पंत की याद

कप्तान गिल ने रचा इतिहास, 47 साल बाद सुनील गवास्कर के क्लब में हुई एंट्री, रिकॉर्ड जान हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola