DPL 2025 में पांच खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना, नितीश राणा और दिग्वेश राठी ने भी जमकर की थी आपसी लड़ाई
दिग्वेश राठी और नितीश राणा के बीच DPL 2025 के दौरान हुई लड़ाई. फोटो- सोशल मीडिया
DPL 2025: डीपीएल 2025 में आचार संहिता तोड़ने पर भारतीय क्रिकेटर नितीश राणा समेत पांच खिलाड़ियों पर कड़ी कार्रवाई हुई है. शनिवार को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और वेस्ट दिल्ली लायंस के बीच खेले गए मुकाबले के बाद इन खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का 30 से 100 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया गया.
DPL 2025: भारतीय खिलाड़ी नितीश राणा सहित पांच क्रिकेटरों पर शनिवार को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और वेस्ट दिल्ली लायंस के बीच दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के मैच में आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 30 से 100 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया गया. कप्तान नितीश राणा के तूफानी शतक की बदौलत वेस्ट दिल्ली लायंस ने शुक्रवार को एलिमिनेटर में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को सात विकेट से हराकर डीपीएल के क्वालीफायर 2 में प्रवेश किया.
वेस्ट दिल्ली लायंस के कृष यादव को मैच के दौरान अभद्र व्यवहार करने के लिए अधिकतम सजा दी गई है. उन पर मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. डीपीएल के एक बयान में कहा गया है, ‘‘कृष यादव पर मैच के दौरान विरोधी टीम के खिलाड़ी के लिए अपशब्द कहने और खिलाड़ी की तरफ बल्ला तानने के लिए अनुच्छेद 2.3 (2) के तहत आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.’’
साथ ही इसमें कहा गया है, ‘‘दिग्वेश राठी (साउथ दिल्ली सुपरस्टार) पर खेल भावना के विपरीत आचरण के लिए अनुच्छेद 2.2 (2) के तहत आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 80 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.’’
बयान के अनुसार, ‘‘नीतीश राणा (वेस्ट दिल्ली लायंस) पर विरोधी टीम के खिलाड़ी के प्रति आक्रामक रवैया अपनाने और आपत्तिजनक इशारा करने के लिए अनुच्छेद 2.6 (1) के तहत आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.’’
इनके अलावा अमन भारती (साउथ दिल्ली सुपरस्टार) पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत और साउथ दिल्ली सुपरस्टार के ही सुमित माथुर पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.
DPL 2025 में क्वालिफायर मैच का हाल
वहीं मैच की बात करें, तो अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए रोमांचक एलिमिनेटर मुकाबले में वेस्ट दिल्ली लायंस ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को सात विकेट से हराकर क्वालीफायर-2 में जगह बना ली. 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लायंस ने शुरुआती झटके झेले, लेकिन कप्तान नीतीश राणा ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 55 गेंदों पर आठ चौके और 15 छक्के जड़कर 134 रन बनाए. राणा ने कृष यादव (31 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 97 रन जोड़कर मैच का रुख पलट दिया और टीम को शानदार जीत दिलाई.
इससे पहले सुपरस्टार्स ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन बनाए. उनकी पारी की शुरुआत अनमोल शर्मा और अंकुर कौशिक ने की और दोनों ने 67 रन जोड़कर मजबूत नींव रखी. हालांकि बीच के ओवरों में टीम लड़खड़ा गई और 78 रन तक तीन विकेट खो दिए. इसके बाद कप्तान तेजस्वी दहिया (60) और सुमित माथुर (नाबाद 48) ने चौथे विकेट के लिए 108 रन जोड़कर स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. अब शनिवार को वेस्ट दिल्ली लायंस का सामना ईस्ट दिल्ली राइडर्स से होगा और विजेता टीम फाइनल में सेंट्रल दिल्ली किंग्स से भिड़ेगी.
ये भी पढ़ें:-
राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अचानक दिया इस्तीफा, इस बड़े ऑफर पर भी नहीं मानी बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अनन्त नारायण शुक्ल
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.
अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.
इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.
अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.
अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.
तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










