ePaper

वह 2027 वर्ल्ड कप में… पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली के खेलने को लेकर कही बड़ी बात

Updated at : 16 Oct 2025 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
Dinesh Karthik Comment on Virat Kohli Playing in World Cup 2027

दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली के 2027 वर्ल्ड कप खेलने को लेकर दिया बड़ा बयान

Dinesh Karthik Comment on Virat Kohli: विराट कोहली ने संकेत दिए हैं कि वह 2027 वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेलना चाहते हैं. उनके आरसीबी साथी दिनेश कार्तिक ने बताया कि कोहली अपने ब्रेक के दौरान भी अभ्यास कर रहे थे. उनकी फिटनेस और अनुभव उन्हें आगामी टूर्नामेंट में टीम के लिए अहम खिलाड़ी बना सकते हैं.

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल ही में यह संकेत दिया है कि वह वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) में भारत के लिए खेलना चाहते हैं. उनके इस इरादे का सबूत RCB (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) टीममेट और पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने दिया है. कार्तिक के अनुसार कोहली लंदन में अपने ब्रेक के दौरान भी नियमित रूप से क्रिकेट अभ्यास कर रहे थे, जो उनकी अगले वर्ल्ड कप की तैयारी को दिखाता है.

विराट वर्ल्ड कप 2027 के लिए कमिटेड

दिनेश कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि विराट कोहली 2027 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए सीरियस हैं. लंदन में अपने लंबे ब्रेक के दौरान भी उन्होंने सप्ताह में 2-3 बार क्रिकेट अभ्यास किया, जो उनकी कमिटमेंट को दिखाया है.

कोहली का शानदार ODI रिकॉर्ड

विराट कोहली ने 302 वनडे मैचों में 14,181 रन बनाए हैं, जिसमें 51 शतक और 74 अर्धशतक शामिल हैं. उनका औसत 57.88 और स्ट्राइक रेट 93 से अधिक है. 2025 में उन्होंने सात मैचों में 275 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं. उनकी हालिया फॉर्म भी शानदार रही है, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ शतक और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रन शामिल हैं.

RCB में कोहली का भविष्य

हालांकि विराट कोहली ने हाल ही में आरसीबी के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है, लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने साफ किया है कि वह आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते रहेंगे. कैफ के अनुसार कोहली का आईपीएल से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है.

2027 वर्ल्ड कप की संभावनाएं

मौजूदा समय में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप 2027 में संभावित भागीदारी पर कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की है. उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों की अनुभव को महत्वपूर्ण बताया है. कोहली और रोहित दोनों ही 2027 में 39 और 40 साल के होंगे, जिससे उनकी लंबे समय की भूमिका पर सवाल उठते हैं.

ये भी पढ़ें-

ICC T20 World Cup 2026 Qualifiers: नेपाल और ओमान ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप के लिए टिकट पक्का

Ranji Trophy: टीम इंडिया में वापसी के लिए बेकरार ईशान किशन, शतक लगाकर सेलेक्टर्स को भेजा मजबूत मैसेज

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola