ePaper

Asia Cup 2025: IND vs PAK मैच से पहले पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अर्शदीप सिंह को लेकर दिया बड़ा बयान

Updated at : 21 Sep 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
Asia Cup 2025: Irfan Pathan and Arshdeep Singh

इपृरफान पठान और अर्शदीप सिंह, फोटो- सोशल मीडिया

Asia Cup 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अर्शदीप सिंह की अहमियत बताई है. इरफान बोले बुमराह को दूसरे पेसर का साथ चाहिए.

विज्ञापन

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच एक और हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है. खासकर लेफ्ट-आर्म पेसर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की जगह को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने इस मसले पर खुलकर बात करते हुए कहा है कि पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम के खिलाफ जसप्रीत बुमराह के साथ एक भरोसेमंद दूसरे तेज गेंदबाज का होना बेहद जरूरी है. उनका मानना है कि मौजूदा हालात में अर्शदीप एक अहम विकल्प साबित हो सकते हैं.

ओमान के खिलाफ मैच के बाद बढ़े सवाल

अर्शदीप सिंह को एशिया कप के शुरुआती दोनों मुकाबलों में इलेवन से बाहर रखा गया था. हालांकि, ओमान के खिलाफ उन्हें मौका मिला और उन्होंने अपने चार ओवरों में 37 रन देकर एक विकेट हासिल किया. उनके प्रदर्शन को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं आईं. एक ओर उन्हें रन लुटाने के लिए आलोचना झेलनी पड़ी, तो दूसरी ओर विशेषज्ञों ने उनकी गेंदबाजी में वैरायटी और बाएं हाथ के पेसर होने की अहमियत को भी रेखांकित किया. अब पाकिस्तान के खिलाफ अहम भिड़ंत से पहले यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अर्शदीप को एक बार फिर मौका मिलेगा.

दूसरे पेसर की भूमिका पर बोले इरफान

सोनी स्पोर्ट्स पर एक चर्चा के दौरान इरफान पठान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि टीम इंडिया को केवल बुमराह पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. उन्होंने कहा मैं वही दोहराना चाहता हूं जो एशिया कप शुरू होने से पहले कहा था. हालात ऐसे हो सकते हैं जहां आपको बुमराह के साथ एक भरोसेमंद दूसरे पेसर की सख्त जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में अर्शदीप का विकल्प सामने आता है. इरफान का मानना है कि पाकिस्तान की बल्लेबाजी पंक्ति के सामने दबाव की स्थिति में लेफ्ट-आर्म एंगल टीम इंडिया के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकता है.

हार्दिक और दुबे पर उठाए सवाल

चर्चा के दौरान इरफान पठान ने हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे की गेंदबाजी क्षमताओं पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि जब गेंद गीली हो और टीम दबाव में हो, तो सवाल उठता है कि क्या हार्दिक पंड्या लगातार छह यॉर्कर डाल सकते हैं? या फिर क्या शिवम दुबे के पास यह क्षमता है कि वह डेथ ओवर्स में नियमित रूप से यॉर्कर डाल सकें? इरफान का सीधा संकेत था कि सिर्फ ऑलराउंडरों पर निर्भर रहना सही रणनीति नहीं होगी. टीम को एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज की जरूरत है, और वहां अर्शदीप सबसे सटीक विकल्प हो सकते हैं.

जीतने वाली टीम में बदलाव की दुविधा

हालांकि, इरफान ने यह भी माना कि भारतीय टीम प्रबंधन का नजरिया अलग हो सकता है. उन्होंने कहा जीतने वाली टीम में बदलाव करना आसान नहीं होता. आप बल्लेबाजी लाइन-अप से किसी को बाहर करने का जोखिम नहीं उठाना चाहेंगे. यह फैसला बेहद कठिन है. अगर मैं होता तो अर्शदीप को मौका देता, लेकिन टीम मैनेजमेंट की सोच अलग हो सकती है. यानी एक ओर टीम संतुलन को बनाए रखने की मजबूरी है, तो दूसरी ओर पाकिस्तान जैसे बड़े मुकाबले में बुमराह को मजबूत साथी देने की जरूरत भी.

ये भी पढ़ें-

IND vs PAK Live Score, Asia Cup: सुपर 4 में भारत-पाक मैच का लाइव अपडेट

IND vs PAK, Asia Cup 2025: शुभमन को पाकिस्तान के खिलाफ… पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने गिल को लेकर दिया बड़ा बयान

IND vs PAK: ICC और ACC को… बॉयकॉट की धमकी को लेकर नजम सेठी का बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola