लिटन दास ने बांग्लादेश के क्रिकेट इतिहास में रच दिया नया इतिहास, शाकिब अल हसन का रिकॉर्ड तोड़ मचाई खलबली
एशिया कप 2025 में बल्लेबाजी के दौरान लिटन दास. फोटो- सोशल मीडिया.
Litton Das breaks Shakib Al Hasan record: एशिया कप 2025 सुपर 4 में बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. शनिवार को इस मैच में लिटन दास ने कप्तान के तौर पर बेहतरीन निर्णय लिए, तो वहीं बल्लेबाजी में शाकिब अल हसन का एक बड़ा रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया.
Litton Das breaks Shakib Al Hasan record: बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने एशिया कप में अपनी शानदार कप्तानी और बल्लेबाजी का जलवा बरकरार रखा है. एशिया कप (Asia Cup 2025) के सुपर 4 मुकाबले में उनकी टीम ने श्रीलंका का सामना किया और शानदार खेल दिखाते हुए जबरदस्त जीत दर्ज की. आखिरी ओवर में सिनामाई अंदाज में श्रीलंका को शिकस्त देकर सुपर 4 में अपना खाता खोला. वहीं लिटन ने भी रिकॉर्ड बुक को हिला दिया है. उन्होंने इस मैच में दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को पछाड़ते हुए बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज़ का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
लिटन दास ने दुबई में शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ 16 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 23 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 143.75 रहा. इसके साथ ही उन्होंने शाकिब को पीछे छोड़ दिया. अब तक खेले गए 114 T20I और 112 पारियों में लिटन दास के नाम 2,556 रन दर्ज हैं. उनका औसत 23.88 और स्ट्राइक रेट 126.59 है. उन्होंने 15 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 83 रन है. वहीं शाकिब अल हसन अब दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. उन्होंने 129 मैचों और 127 पारियों में 2,551 रन बनाए हैं, औसत 23.19 और स्ट्राइक रेट 121.18 रहा है. उनके नाम 13 अर्धशतक और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन है.
टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
अगर बात करें इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की, तो भारत के पूर्व T20I वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा टॉप पर हैं. उन्होंने 159 पारियों में 4,231 रन बनाए हैं. उनके नाम 5 शतक और 32 अर्धशतक हैं, जबकि सर्वश्रेष्ठ स्कोर 121* है. उनके बाद इस लिस्ट में पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम का नंबर आता है. उनके नाम पर 4222 रन दर्ज हैं. वहीं ऑल-टाइम लिस्ट में लिटन दास अब 19वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
BAN vs SL मैच का हाल
वहीं मैच की बात करें, तो टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी चुनी. श्रीलंका ने तेज शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े. पथुम निसांका ने 15 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए. कुसल मेंडिस 25 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद दासुन शनाका और कप्तान चरित असलंका (12 गेंदों पर 21 रन, 1 चौका, 1 छक्का) ने टीम को संभाला और श्रीलंका ने 20 ओवर में 168/7 का स्कोर खड़ा किया.
लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने तंजीद हसन का विकेट जल्दी गंवा दिया. इसके बाद लिटन दास और सैफ हसन ने 59 रनों की साझेदारी कर पारी को संभाला. फिर तीसरे विकेट के लिए सैफ (45 गेंदों पर 61 रन, 2 चौके, 4 छक्के) और तौहीद हृदॉय (37 गेंदों पर 58 रन, 4 चौके, 2 छक्के) के बीच 54 रनों की अहम साझेदारी हुई. एक समय बांग्लादेश की टीम 159/3 से 168/6 पर लड़खड़ा गई, लेकिन शमीम हुसैन (14*) और नासुम अहमद (1*) ने आखिरी ओवर टीम को संभालते हुए चार विकेट और एक गेंद शेष रहते जीत दिला दी.
ये भी पढ़ें:-
फ्री कहां देख सकते हैं IND vs PAK एशिया कप 2025 मैच, जानें पूरी डिटेल
मिथुन मन्हास बन सकते हैं नए BCCI अध्यक्ष, बड़े फेरबदल की तैयारी में बोर्ड; ये नाम सबसे आगे
आखिरी ओवर में बांग्लादेश की रोमांचक जीत, सुपर-4 में श्रीलंका को ऐसे हराकर की शानदार शुरुआत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










