कौन हैं मिथुन मन्हास जो बन सकते हैं BCCI अध्यक्ष, भारत के लिए नहीं खेला एक भी मैच फिर भी दावेदारी तय

Updated:
विज्ञापन

मिथुन मन्हास बन सकते हैं नए बीसीसीआई अध्यक्ष. फोटो- सोशल मीडिया.

Who is Mithun Manhas set to be BCCI President: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में 70 वर्ष का नियम लागू होने के बाद रोजर बिन्नी अध्यक्ष पद से हट चुके हैं. उनके जाने के बाद कई नामों पर चर्चा चली, लेकिन सबको पीछे छोड़ते हुए दिल्ली के पूर्व खिलाड़ी मिथुन मन्हास अगले बीसीसीआई अध्यक्ष बन सकते हैं.

विज्ञापन

Who is Mithun Manhas set to be BCCI President: रोजर बिन्नी के बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का शीर्ष पद खाली है. इस पोजीशन के लिए अब तक कई दिग्गज क्रिकेटरोंं का नाम सामने आए. लेकिन उनमें से किसी पर बात नहीं बनी. वहीं अब इस पद के लिए पूर्व दिल्ली कप्तान मिथुन मन्हास (Mithun Manhas) भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष बनने की दौड़ में सबसे आगे निकलकर सामने आए हैं. दिल्ली में शनिवार को पूरे दिन चली लंबी और गहन बैठकों के बाद उनका बीसीसीआई अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है. मन्हास का अध्यक्ष पद के लिए चुना जाना कई लोगों के लिए चौंकाने वाला रहा. इस दौड़ में भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुल, हरभजन सिंह, किरन मोरे और रघुराम भट्ट भी शामिल थे. 

बीसीसीआई अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख रविवार दोपहर है, जबकि चुनाव 28 सितंबर को बोर्ड की वार्षिक आम बैठक (AGM) में होंगे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के पूर्व बल्लेबाज मिथुन मन्हास भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अगले अध्यक्ष बनने जा रहे हैं. 2019 में बीसीसीआई संविधान में हुए संशोधन के बाद से यह रुझान रहा है कि ऐसे नामांकन प्रायः निर्विरोध होते हैं. रघुराम भट्ट का नाम इस पद के लिए सबसे आगे था, लेकिन कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के अध्यक्ष भट्ट को अपेक्स काउंसिल में जगह मिलने की संभावना है. माना जा रहा है कि भट अध्यक्ष पद से इसलिए चूक गए क्योंकि पूर्व अध्यक्ष रोजर बिन्नी भी कर्नाटक से थे. यह निर्णय लिया गया कि दो लगातार अध्यक्ष एक ही क्षेत्र से नहीं होने चाहिए. कर्नाटक के पूर्व क्रिकेटर रघुराम भट्ट को कोषाध्यक्ष पद का दावेदार बनाया जा सकता है. 

कौन हैं मिथुन मन्हास- Who is Mithun Manhas

वहीं बीसीसीआई का यह मानना रहा है कि बोर्ड का नेतृत्व किसी क्रिकेटर के हाथों में होना चाहिए. पिछले दो अध्यक्ष सौरव गांगुली और रोजर बिन्नी रहे हैं. मन्हास पिछले कुछ वर्षों से जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) के साथ बतौर प्रशासक काम कर रहे हैं. वे पहले ऐसे अनकैप्ड (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न खेलने वाले) खिलाड़ी होंगे जो बीसीसीआई अध्यक्ष पद पर आसीन होंगे. मन्हास ने अपने 18 साल लंबे करियर में 157 प्रथम श्रेणी मैच खेले और 9,714 रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वॉरियर्स और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व किया. घरेलू क्रिकेट में उन्हें एक बड़े स्तंभ के रूप में देखा जाता था. मन्हास दलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन के संयोजक रहे हैं. वर्तमान में वे जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) के प्रशासक हैं और JKCA का प्रतिनिधित्व करते हुए बीसीसीआई की AGM में हिस्सा लिया है.

कुछ और पदों पर फेरबदल की संभावना

वहीं यह देखना दिलचस्प होगा कि मौजूदा उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला अपने पद पर बने रहते हैं या नहीं. वरिष्ठ राजनेता शुक्ला उपाध्यक्ष के तौर पर पहले ही पांच साल पूरे कर चुके हैं, हालांकि उनके इस पद पर बने रहने की संभावना ज्यादा है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार यह भी चर्चा है कि भट्ट नए उपाध्यक्ष बन सकते हैं. रविवार सुबह एक और दौर की अहम बैठक होने की संभावना है. जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई मौजूदा सचिव देवजीत सैकिया को ही बरकरार रखेगा. वहीं प्रभतेज सिंह भाटिया (छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ) को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है.

IPL चेयरमैन और अपेक्स काउंसिल में भी होगा बदलाव

अरुण धूमल के आईपीएल चेयरमैन पद पर बने रहने की संभावना है. हालांकि, बीसीसीआई कानूनी विशेषज्ञों से यह राय ले रहा है कि क्या धूमल बिना “कूलिंग ऑफ पीरियड” के इस पद पर जारी रह सकते हैं, क्योंकि वे पहले तीन साल तक बोर्ड के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं. बीसीसीआई ने अपेक्स काउंसिल और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के लिए भी नए चुनाव कराने की योजना बनाई है. जयदेव शाह, जो पूर्व पदाधिकारी निरंजन शाह के बेटे हैं, अपेक्स काउंसिल में शामिल हो सकते हैं. जयदेव ने सौराष्ट्र के लिए 120 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं. बीसीसीआई द्वारा सभी राज्य संघों को भेजे गए परिपत्र के अनुसार, प्रतिनिधियों को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 12 सितंबर थी. उम्मीदवार अपना नामांकन 23 सितंबर तक वापस ले सकते हैं, जबकि चुनाव 28 सितंबर को होंगे.

ये भी पढ़ें:-

आखिरी ओवर में बांग्लादेश की रोमांचक जीत, सुपर-4 में श्रीलंका को ऐसे हराकर की शानदार शुरुआत

INDW vs AUSW: हारकर भी टीम इंडिया ने जीता दिल, वनडे में बन गया महारिकॉर्ड

INDW vs AUSW: स्मृति मंधाना ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली भारतीय

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola