Ajay Ratra: 18 मैच में खत्म हो गया करियर, अब खिलाड़ियों को चुनेंगे, अगरकर की टीम में शामिल

Ajay Ratra
Ajay Ratra: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को पूर्व भारतीय विकेटकीपर अजय रात्रा को पांच सदस्यीय चयन पैनल में सलिल अंकोला की जगह पुरुष क्रिकेट टीम का चयनकर्ता नियुक्त किया.
Ajay Ratra: टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर अजय रात्रा को बीसीसीआई ने चयनकर्ता नियुक्त किया. परंपरा के अनुसार सभी पांच चयनकर्ता अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं और अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली समिति में रात्रा उत्तर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे. पिछले साल अगरकर को मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किए जाने के बाद चयन पैनल में पश्चिम क्षेत्र से दो चयनकर्ता थे. अंकोला पहले से ही समिति का हिस्सा थे. बीसीसीआई के बयान में कहा गया है, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की क्रिकेट सलाहकार समिति ने मंगलवार को अजय रात्रा को अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली पुरुष चयन समिति का नया सदस्य नियुक्त किया. रात्रा समिति में सलिल अंकोला की जगह लेंगे.
सोढ़ी, अजय मेहरा और शक्ति सिंह पर भारी पड़े अयज रात्रा
बीसीसीआई ने जनवरी में चयनकर्ता पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे और रात्रा, रितिंदर सिंह सोढ़ी, अजय मेहरा और शक्ति सिंह के नाम छांटे थे जिनका जून में अशोक मल्होत्रा की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति ने साक्षात्कार लिया था. फरवरी 2023 में चेतन शर्मा के बाहर होने के बाद चयन पैनल में उत्तर क्षेत्र का कोई प्रतिनिधि नहीं था.
अजय रात्रा ने कहा- यह बड़े सम्मान की बात
भारत को 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. हालांकि रात्रा गुरुवार से पद संभालेंगे जब दलीप ट्रॉफी शुरू होगी. रात्रा ने घोषणा के तुरंत बाद यह बहुत बड़ा सम्मान और चुनौती है. मैं भारतीय क्रिकेट में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं.
अजय रात्रा को कोचिंग का गहरा अनुभव
रात्रा पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया में भारत ए महिला टीम के साथ यात्रा करने वाले सहयोगी स्टाफ के भी सदस्य थे. यह 42 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर लेवल तीन का कोच भी है और उन्होंने घरेलू क्रिकेट में असम, पंजाब और उत्तर प्रदेश को कोचिंग दी है. उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में भी बड़े पैमाने पर काम किया है और पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में एकदिवसीय सीरीज के दौरान भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे.
केवल 18 मैचों में खत्म हो गया अजय रात्रा का इंटरनेशनल करियर
अजय रात्रा ने भारत के लिए 2002 में छह टेस्ट और 12 एकदिवसीय मैच खेले. उनके संक्षिप्त अंतरराष्ट्रीय करियर का मुख्य आकर्षण एंटीगा टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 115 रन की पारी थी.
रूस ने यूक्रेन पर किया अबतक का सबसे घातक हमला, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










