आईपीएल में मिली हार को ऑडी की रफ्तार के साथ भुला रहे हैं विराट कोहली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2017 4:52 PM
बेंगलुरु : इंडियन प्रीमियर लीग अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है, लेकिन इस दौड़ में मजबूत समझी जाने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पिछड़ गयी और टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपनी ऑडी कार के साथ समय बिता रहे हैं. खबर है कि उन्होंने अपनी ऑडी R8 को 280 किलोमीटर प्रति […]
बेंगलुरु : इंडियन प्रीमियर लीग अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है, लेकिन इस दौड़ में मजबूत समझी जाने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पिछड़ गयी और टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपनी ऑडी कार के साथ समय बिता रहे हैं. खबर है कि उन्होंने अपनी ऑडी R8 को 280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया.
ऐसा लगता है कि आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन ना कर पाने की निराशा को विराट रफ्तार के साथ भुलाना चाहते हैं. हालांकि कोहली को तेज रफ्तार से कार चलाने की आदत है और वे अपनी ऑडी R8 को 290 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से भी दौड़ा चुके हैं.
ज्ञात हो कि कोहली को ऑडी ने अपनी नयी लग्जरी कार ‘Q-7 Quattro ‘ भी गिफ्ट किया है. इस बारे में कोहली ने ट्वीट किया था और कंपनी को शुक्रिया भी कहा था. इस कार की कीमत एक करोड़ रुपये तक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










