IPL : गंभीर ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2017 10:17 AM
कोलकाता : कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर को 82 रन से करारी शिकस्त देने के बाद इस जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया. गंभीर ने मैच के बाद कहा, ‘‘इस जीत का श्रेय गेंदबाजी आक्रमण को जाता है विशेषकर नाथन कूल्टर नील और उमेश […]
कोलकाता : कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर को 82 रन से करारी शिकस्त देने के बाद इस जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया. गंभीर ने मैच के बाद कहा, ‘‘इस जीत का श्रेय गेंदबाजी आक्रमण को जाता है विशेषकर नाथन कूल्टर नील और उमेश यादव की तेज गेंदबाजी को. ” उन्होंने कहा, ‘‘ज्यादा टीमों के पास हमारे जैसा तेज गेंदबाजी आक्रमण नहीं है, हमारे पास तीन गेंदबाज ऐसे हैं जो 140 से उपर गेंदबाजी कर सकते हैं. ”
गंभीर ने कहा, ‘‘हमारी योजना कारगर रही. गेंदबाजी विभाग काफी पेशेवर रहा, मैंने गेंदबाजी आक्रमण में जितना शानदार प्रदर्शन नहीं देखा. गेंदबाजों के लिये योजना यही थी कि रफ्तार का इस्तेमाल करके दुनिया को अपनी काबिलियत दिखा दो. ” उन्होंने हालांकि स्वीकार किया कि उनकी बल्लेबाजी इतनी अच्छी नहीं रही और उन्हें 170 रन का स्कोर बनाना चाहिए था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










