ePaper

बीसीसीआई ने श्रीसंत से कहा, आजीवन प्रतिबंध नहीं हटेगा

Updated at : 18 Apr 2017 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
बीसीसीआई ने श्रीसंत से कहा, आजीवन प्रतिबंध नहीं हटेगा

नयी दिल्ली : आजीवन प्रतिबंध की समीक्षा की दागी तेज गेंदबाज एस श्रीसंत की अपील को बीसीसीआई ने खारिज कर दिया है, जिसका कहना है कि वह भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति से कोई समझौता नहीं करेगा. बीसीसीआई ने श्रीसंत को पत्र लिख कर अपने फैसले की सूचना दी है. इस क्रिकेटर ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आजीवन प्रतिबंध की समीक्षा की दागी तेज गेंदबाज एस श्रीसंत की अपील को बीसीसीआई ने खारिज कर दिया है, जिसका कहना है कि वह भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति से कोई समझौता नहीं करेगा.

बीसीसीआई ने श्रीसंत को पत्र लिख कर अपने फैसले की सूचना दी है. इस क्रिकेटर ने 2013 स्पाॅट फिक्सिंग प्रकरण में अपने ऊपर लगा प्रतिबंध हटाने के लिए प्रशासकों की समिति (सीओए) से अपील की थी, जिसके बाद बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जोहरी ने यह पत्र भेजा है.

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘बीसीसीआई ने उसे सूचित किया है कि उसका आजीवन प्रतिबंध बरकरार रहेगा और उसे प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के किसी प्रारूप में खेलने की स्वीकृति नहीं होगी. उसने केरल में स्थानीय अदालत में भी अपील की है और हमारे वकील जवाब देंगे.’ सूत्र ने कहा, ‘‘बीसीसीआई ने भ्रष्ट गतिविधियों के खिलाफ हमेशा शून्य सहिष्णुता की नीति अपनायी है. किसी भी अदालत ने श्रीसंत को फिक्सिंग के आरोपों से मुक्त नहीं किया है. यह अंडरवर्ल्ड के साथ उसके संबंधों के आरोप थे, जिन्हें निचली अदालत ने खारिज किया है.’ यह स्पष्ट कर दिया गया है कि ब्रिटेन में क्लब क्रिकेट खेलने की इच्छा रखनेवाले श्रीसंत को स्वीकृति नहीं मिलेगी और बीसीसीआई ने उनके मामले को बंद कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola